News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आरक्षण सूची जारी होते ही उमीदवारों में बढ़ी बैचनी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 3, 2021  |  8:22 PM

1,049 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आरक्षण सूची जारी होते ही उमीदवारों में बढ़ी बैचनी

राम बिहारी राव/न्यूज़ अड्डा
रामकोला/कुशीनगर | पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची को सूची चस्पा करने के लिए शासन ने 2 एवं 3 मार्च का समय तय किया था।  आरक्षण जानने की उत्सुकता को लेकर मंगलवार से ही संभावित प्रत्याशियों की भागदौड़ शुरू हो गई थी।दो मार्च दिन मंगलवार को पूरे दिन कयासों का दौर चलता रहा और ढ़लते समय के अनुसार उत्सुकता भी बढ़ती रही। जब शाम 5 बजे तक आरक्षण सूची चस्पा नही हुई तो संभावित प्रत्याशियों को भरोसा हो गया कि रात में सूची चस्पा हो जाएगी और बुधवार को ही देखने को मिलेगी। लेकिन बुधवार की सुबह ही ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे लोगों को निराशा हाथ लगी।चर्चा रही कि अपराह्न कभी भी सूची चस्पा हो सकती है। कयास सही रहा अपराह्न करीब 3 बजे जैसे ही ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सूची एडीओ पंचायत नीरज चतुर्वेदी ने चस्पा करवाया वैसे ही संभावित उम्मीदवार एक दूसरे को पीछे कर पहले देखने के लिए आगे पहुंचने लगे। शुरुआती दौर में तो संख्या कम रही लेकिन चंद मिनटों में ही भीड़ उमड़ पड़ी।आशा के अनुरूप आरक्षण देख कुछ लोग मुस्कुराते निकल रहे थे लेकिन जिनके आशा के विपरीत सीट आया उनके चेहरे पर मायूसी दिख रही थी। हर कोई अपनी सीट के अलावां अगल- बगल के गांवों के प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के आरक्षण का जानकारी हासिल कर रहें थे।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking