News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर एयरपोर्ट की जमीन पर अवैध कब्जा करने की मंशा फेल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 22, 2020  |  3:52 AM

1,510 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर एयरपोर्ट की जमीन पर अवैध कब्जा करने की मंशा फेल

मो. अजहर/NewsAddaa

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : धान की बोरियों में छिपी पच्चीस पेटी अवैध...

एयरपोर्ट की जमीन पर किसी तरह के अवैध निर्माण नहीं होने देंगे: एसडीएम कसया

कसया/कुशीनगर :   कुशीनगर ज़िले में विगत कई वर्षों से कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कार्य चल रहा है जिसको लेकर समय समय पर दैनिक अखबारों में इस पर होने वाले हवाई उड़ान को लेकर समाचार प्रकाशित होता रहा है तथा ज़िले के समस्त नागरिक ताक लगाए हुये हैं कि कब उड़ाने चालू हो और कुशीनगर का विकास कार्य तेजी से बढ़े तथा कुशीनगर के साथ ही आस पास के जिलों के लोगों को इसका लाभ मिल सके। लोगों में अक्सर चर्चायें सुनने को मिलती रहती है कि हवाई उड़ान चालू होने से ज़िले के विकास के साथ ही रोजगार भी बढ़ेगा तथा विदेश में रोजगार कर रहे लोगों को लखनऊ और गोरखपुर के बजाय अपने गृह जनपद में पहुंचने में काफी आसानी रहेगी।
सूचना मिलते ही एसडीएम कसया ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया

एयरपोर्ट की पुरानी जमीन जो कि वार्ड नंबर 12 वीर अब्दुल हमीद नगर में स्थित है वहां के स्थानीय दबंगों द्वारा इस वैश्विक महामारी में जब कि सभी कर्मचारी इस महामारी की लड़ाई में शामिल होने के कारण व्यस्त हैं और शायद कोई इस पर ध्यान ना दे सकेगा इस मंशा से एयरपोर्ट की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर जेसीबी द्वारा एयरपोर्ट की भूमि पर पोखरा का निर्माण कार्य का योजना बना रहे थे कि तभी एसडीएम कसया को इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर राजस्व विभाग के वरिष्ठ एवं हल्का लेखपाल

द्वारा स्थिति का जायजा लेते हुए एसडीएम ने तत्काल अवैध कब्जे को रोकने का फरमान जारी किए जिस पर मौके पर पहुंचे उक्त कर्मचारी ने एसडीएम कसया के निर्देशन में दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने की मंशा पर पानी फ़ेर दिया ।

मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मचारी ने दी हिदायत

जहां सरकार द्वारा किसानों की भूमि को अच्छी-खासी रकम देकर एयरपोर्ट के निर्माण के लिए खरीदा गया है ताकि एयरपोर्ट का विस्तार हो सके वहीँ जानकारी के अनुसार कुछ स्थानीय दबंगों द्वारा एक ज़माने से खाली पड़े कुशीनगर एयरपोर्ट की जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश को एसडीएम कसया के निर्देशन में राजस्व विभाग के वरिष्ठ लेखपाल हरिशंकर सिंह ने लगाम लगाते हुए विशेष हिदायत दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा एयरपोर्ट की भूमि पर अवैध कब्जा या कोई अन्य कार्य की सूचना मिलती है तो प्रशासन उसे किसी भी हाल में नहीं बक्सेगा।

संबंधित खबरें
कसया : सात साल से फरार ₹25 हजार का इनामिया गैंगेस्टर अभियुक्त गिरफ्तार
कसया : सात साल से फरार ₹25 हजार का इनामिया गैंगेस्टर अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना कसया पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में पिछले सात वर्षों से…

बिहार ले जाई जा रही थी ‘ऑफिसर्स च्वाइस’, पडरौना पुलिस ने पिकप समेत दस लाख की शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार
बिहार ले जाई जा रही थी ‘ऑफिसर्स च्वाइस’, पडरौना पुलिस ने पिकप समेत दस लाख की शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। कोतवाली पडरौना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए…

पडरौना में आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची शराब बरामद, 100 किलो लहन नष्ट, दो महिला तस्कर गिरफ्तार
पडरौना में आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची शराब बरामद, 100 किलो लहन नष्ट, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी कुशीनगर तथा संयुक्त आबकारी आयुक्त गोरखपुर जोन एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking