News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: किसान सम्मान निधि हेतु चलेगा महाअभियान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 7, 2023  |  9:56 PM

40 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: किसान सम्मान निधि हेतु चलेगा महाअभियान

कुशीनगर। उप निदेशक कृषि आशीष कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ जिन पात्र किसानों को नहीं मिल पा रहा है उनके लिए कृषि विभाग जल्द ही अभियान चलाएगा। इसके तहत विभाग के कर्मचारी ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाएंगे और सम्मान निधि से जुड़ी किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे। आगामी 22 मई से 10 जून तक कृषि विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास और पंचायती राज विभाग मिलकर पीएम किसान सम्मान निधि लाभार्थी संक्षिप्तीकरण अभियान चलाएंगे। इसमें सुबह 9:00 से शाम 6:00 बजे तक शिविर लगाकर किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके पूर्व 20 मई तक समस्त प्रधान अपनी ग्राम पंचायत में योजना के लाभ से किसी भी कारण से वंचित किसानों की सूची तैयार करवाएंगे जिससे शिविर के दौरान किसान अपने पूर्ण अभिलेखों जैसे खतौनी, बैंक पासबुक और आधार के साथ मौके पर उपस्थित होकर अभियान का लाभ उठा सकें।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

किसान अपनी ग्राम पंचायत में शिविर के आयोजन का दिनांक अपनी ग्राम पंचायत के प्राविधिक सहायक से प्राप्त कर सकते हैं। शिविर पंचायत भवनों पर आयोजित किए जाएंगे।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking