News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: नन्हे मुन्नों संग नयी दिशा ने मनाई दीपावली

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 24, 2022  |  4:22 PM

400 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नन्हे मुन्नों संग नयी दिशा ने मनाई दीपावली

कसया/कुशीनगर । कुछ समय पहले तक लोग कहते थे कि जहां सरस्वती रहती हैं वहां लक्ष्मी नही रहतीं और जहां लक्ष्मी रहती हैं वहां सरस्वती नहीं। लेकिन आज के समय में वास्तविकता यह है कि जिसके पास सरस्वती हैं उसके पास से लक्ष्मी दूर नही रह सकती। इसीलिए जरूरी है कि हम सब सरस्वती की प्राप्ति करें और खूब मन लगाकर पढ़ते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें क्योंकि शिक्षा ही वह माध्यम है जिसके द्वारा प्रत्येक चीज की प्राप्ति संभव है। उक्त बातें बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 गौरव तिवारी ने दीपावली के अवसर पर हाटा विकास खंड के अहिरौली राय ग्राम सभा के पंचायत भवन पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा बच्चों के संग दीवाली मिलन कार्यक्रम में शिक्षण सामग्री वितरित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में कही।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय निवासी पूर्व बैंक मैनेजर नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि दीपावली के दिन जब सभी लोग अपने घरों में व्यस्त हैं ऐसे में नयी दिशा के सदस्यों ने बच्चों के साथ जो मिलन का कार्यक्रम रखा है उसकी जितनी सराहना की जाय कम है। उन्होंने नयी दिशा को आगे गांव में अन्य कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित करते हुए बच्चों से आग्रह किया कि जो शिक्षण सामग्री आपको भेंट किया गया है उसका लाभ उठाएं।बताते चलें नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सदस्य पिछले कई वर्षों से सार्वजनिक त्योहारों को सर्वे भवन्तु सुखिनः की भावना के साथ समाज के मध्य जाकर मनाते हैं। इसी क्रम में दीपावली के अवसर पर नन्हें मुन्ने बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट कर व उन्हें मिठाई खिलाकर उनके साथ दीपावली मनाया।कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के आशुतोष मिश्र व राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के आदित्य द्विवेदी ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र मिश्र, उपस्थित जनों का स्वागत संयोजक देवानंद गोंड़ व आभार सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र द्वारा किया गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

इस अवसर पर पूर्व प्रधान चंद्रबली गोंड़, प्रकाम्य चतुर्वेदी, डॉ0 पवनेश मणि, निशांत मिश्र, हेमंत मिश्र, अयूब खान, हर गोविंद राव, धर्मेंद्र गोंड़, उमेश, संजय शर्मा, राधेश्याम, बलिराम सहित नन्हे मुन्ने बच्चे व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking