कसया/कुशीनगर । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा हाटा विकास खण्ड के ग्राम सभा डुमरी चुरामन छपरा के टोला पतईं स्थित पंचायत भवन पर गुरुवार को प्रधान डिम्पल पांडेय के संयोजन में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कुशीनगर की चिकित्सकीय टीम द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं दवा का वितरण हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय निवासी सेवा निवृत्त सहायक निदेशक पीआरडी एवं युवा कल्याण चतुर्भुज मिश्र ने किया। इस अवसर पर उन्होंने नयी दिशा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही मनुष्य का सबसे बड़ा धन है। आयुर्वेद सभी चिकित्सा पद्धतियों का मूल है। बचपन से ही हम सभी लोग इस विधा को अपनाकर अपने को स्वस्थ रखने का प्रयास करते रहते हैं। वस्तुतः आयुर्वेद व्यक्ति को स्वस्थ रखने के लिये आहार, विहार आदि का भी मार्गदर्शन करता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कुशीनगर के प्रभारी डा0 संत राम मौर्य ने कहा कि खाने में मोटे अनाज का अधिकाधिक प्रयोग कर और सोते समय हल्दी व काली मिर्च का पाउडर मिला दूध पीकर हम शरीर को कई प्रकार के रोगों से मुक्त रख सकते हैं। उन्होंने प्राकृतिक जीवन शैली अपनाने की बात कही। योग प्रशिक्षक आदित्य दुबे ने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की बात कही व लोगों को योग के गुण सिखाये।
शिविर में फार्मासिस्ट प्रमोद शुक्ल, योग प्रशिक्षिका अदिति सिंह, सुरेश मिश्र, मोनू सिंह आदि ने सेवाएं दी। इस शिविर में स्थानीय निवासियों के साथ कई गांव के सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र कुमार मिश्र, अतिथियों का स्वागत प्रधान डिम्पल पांडेय व आभार सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने किया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान भठही बाबू सुभाष कान्दू, आशुतोष मिश्र, चंद्रशेखर पांडेय, सुधीश पांडेय, अंकेश पांडेय, पुरुषोत्तम पांडेय, संस्था उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, देवानंद, प्रकाम्य चतुर्वेदी, सावित्री देवी, मैना देवी, पार्वती यादव, कृष्ण प्रताप पांडेय, हेमंत मिश्र, निशांत मिश्र, हर गोविंद राव, ऋषिकेश पटेल इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…