News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: यह सत्ता पाने या उखाड़ने के लिए नहीं, न्याय के लिए आन्दोलन है -बृजभूषण शरण सिंह

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 22, 2022  |  7:10 PM

668 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: यह सत्ता पाने या उखाड़ने के लिए नहीं, न्याय के लिए आन्दोलन है -बृजभूषण शरण सिंह
  • अयोध्या आना हैै तो माफी मांगना पड़ेगा
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का मनाएंगे जन्मदिन, राजठाकरे के माफी न मांगने से खफा
  • बृजभूषण बोले, यूपी ही नहीं कई प्रदेशों में नहीं जा पाएंगे राज ठाकरे
  • हमने अपना कार्यक्रम नहीं बदला है-सांसद

रामकोला/कुशीनगर । अयोध्या में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के आने का विरोध कर रहे कैसरगंज से भाजपा सांसद व भारतीय कुुुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के तेवर कड़े हैं। कहा कि राज ठाकरे ने दौरा स्थगित किया है, लेकिन माफी नहीं मांगी है। उत्तर भारतीयों के सम्मान से समझौता न मैं कर सकता हूं और न ही उत्तर भारतीय करेंगे। लड़ाई स्वाभिमान और सम्मान की है, किसी राजनीति से जुड़ी नहीं है। उन्होंने फिर चुनौती दी कि वह उत्तर भारत के किसी भी प्रदेश में ठाकरे नहीं उतर पाएंगे, क्योंकि उत्तर भारतीयों ने अपने सम्मान और स्वाभिमान का प्रण लिया है, जिसे वह पूरा करके ही दम लेंगे। रविवार को कुशीनगर के रामकोला ब्लाक क्षेत्र के कुसम्हां गांव में आयोजित विशाल जन सभा एवं जन जागरण महा अभियान को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कही।उन्होंने

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

कहा कि मुझे राज ठाकरे की 2008 से तलाश थी। अब मुझे इनकी कुंडली मिल गई है। मैंने निर्णय लिया है, जब तक माफी नहीं मांगते तब तक दर्शन नहीं करने देंगे। मेरे इस फैसले को तमाम तरह से लोग सोच रहे थे। कुछ लोग फिर चूक कर दिए। देश के गुनाहगार वो लोग भी है जो उदासीन हैं। उन्होंने कहा राज ठाकरे ने अपना दौरा स्थगित कर दिया है लेकिन मैंने अपना कार्यक्रम स्थगित नहीं किया है। उस दिन पूरे अयोध्या के सरयू जी में लोग स्नान करने के बाद मुख्यमंत्री का जन्म दिन मनाएंगे। उत्तर प्रदेश, झारखंड सहित अन्य प्रदेशों में भी राज ठाकरे को घुसने नहीं दिया जाएगा। जब तक माफी नहीं माग लेते और क्षेत्रीय, जातीय, धार्मिक भेदभाव न करने का वादा नही करते हैं तब तक उन्हें अयोध्या में घुसने नहीं दिया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि भाषा, रंग, जाति, क्षेत्र के आधार पर कोई बंदिश नहीं है। यह लड़ाई सत्ता की नहीं है यह स्वाभिमान के लिए है।

उन्होंने कहा कि राज ठाकरे अयोध्या आने से पहले अयोध्या के संतों से, प्रधानमंत्री मोदी से व सीएम योगी से माफी मांग लेते तो उत्तर भारतीयों का गुस्सा काफी हद तक कम हो जाता। लेकिन ऐसा न करके उन्होंने उत्तर भारतीयों के अपमान के घाव को एक बार फिर से हरा कर दिया है। बीजेपी सांसद ने कहा कि 5 जून को आयोजित अपने कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं करेंगे आगामी 5 जून को पांच लाख लोगों को लेकर अयोध्या जाऊंगा सरयू में स्नान होगा और श्री राम भक्त हनुमान की तरह पूरे अयोध्या नगरी को घेर कर रखूंगा तथा योगी जी का जन्मदिन मनाने के साथ राम जी का दर्शन करूँगा।विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कुछ लोग समय को नहीं पहचान पाते है, लेकिन मैं समय को पहचान जाता हूं।सांसद श्री सिंह ने कहा कि उनके अत्याचार से लगभग अस्सी हजार से अधिक उत्तर भारतीय प्रभावित हुए हैं ।

सांसद श्री सिंह ने अपने संबोधन की शुरुआत कुरुक्षेत्र में खड़े पार्थ को समझाने निकला हूं, घायल पड़े जटायु को हम गोद उठाने निकला हूं….. चौपाई से शुरू करते हुए कहा कि मैं उत्तर भारतीयों को जगाने आया हूं । मुंबई भले ही आर्थिक राजधानी है लेकिन उसके विकास में अस्सी प्रतिशत योगदान उत्तर भारतीयों का है। अगर उत्तर भारतीय नहीं रहते तो उनके होटलों की रंगाई पुताई तक नहीं हो पाती । उत्तर भारतीय राम के वंशज हैं। राज ठाकरे राम के वंशजो के ऊपर महाराष्ट्र में अत्याचार करते हैं। वह किस हक से अयोध्या भगवान श्रीराम का दर्शन करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का रिश्ता बहुत पुराना है। चंद नेता अपने स्वार्थ के लिए वैमनस्यता फैला रहे हैं। इतिहास गवाह है यूपी के लोगों ने औरंगजेब के चंगुल बाहर आए शिवाजी महाराज और उनके बेटे शंभाजी को महाराष्ट्र पहुंचाया था। संबोधन से पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह सिंह को पगड़ी और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। सांसद श्री सिंह अपने निजी हेलिकाप्टर से आये थे। कार्यक्रम को पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ,शंभू सिंह, महेंद्र गोड़, आशुतोष गोविंद राव, संत सिंह , राहुल गोविंद राव, संतोष सिंह, रंजीत सिंह गोलू ,पवन राव आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा तथा संचालन सत्यपाल गोविंद राव ने किया।

इस दौरान भाजपा नेता लल्लन मिश्रा, अजय सिंह उर्फ गुड्डू बाबू,प्रधान प्रतिनिधि रणजीत खटीक,सुशील सिंह, मनीष सिंह, विनय सिंह,नन्हे सिंह, विजेंद्र गोविंद राव,दुर्गेश सिंह, ब्रह्मदेव कुशवाहा, बह्माशंकर चौधरी,मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र पाण्डेय, ठगई सिंह,मुन्ना सिंह, धीरज राव ,नवनीत सिंह,डाक्टर डी0 के0 सिंह,हरिहर सिंह, दुखी सिंह, लालसाहब राव, संजय सिंह, सोहन सिंह, आशुतोष सिंह, जितेन्द्र शाही,पवन राव,अभिषेक सिंह, आदि सिंह, संतराज मणि त्रिपाठी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे तथा पुलिस का पुख्ता इंतजाम किया गया था।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking