कसया/कुशीनगर । वर्षावास में ठहरे थाई भिक्षुओं ने बुद्ध के महापरिनिर्वाण परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए हाथों में झाड़ू लेकर साफ – सफाई की और घास, पात को अन्यत्र निष्पादित किया।
शुक्रवार को रॉयल थाई मोनेस्ट्री के मुख्य भन्ते भिक्षु सों क्रांन के नेतृत्व में तीन मास के वर्षावास पर ठहरे भिक्षुओं ने कोविड नियम का पालन करते हुए चेहरे पर मास्क लगाया और महापरिनिर्वाण मन्दिर परिसर क्षेत्र की सफाई की। मुख्य भन्ते भिक्षु सों क्रांन ने बताया कि वैश्विक महामारी के चलते काफी दिक्कतें बढ़ गयी थीं लेकिन अब कोरोना की त्रासदी का भय दूर हो गया है और शांति, अहिंसा व करुणा के सागर भगवान बुद्ध का दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालु अब आने लगे हैं। बहुत सी बंदिशें हट गयी हैं और एहितयात बरता जा रहा है। स्वच्छ पर्यावरण व सुंदर परिवेश के लिए स्वच्छ वातावरण का निर्माण हम सब मिलजुल कर करें। इसी निमित आज भगवान के महापरिनिर्वाण मन्दिर परिसर की सफाई की गयी।
इस दौरान इस दौरान डा0 किती फान, पी नरोंग, मिस नोम, पी दम, भन्ते अचान, पी रंग सी, इदम, अम्बिकेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा, गौतम शर्मा, विवेक गोंड़, सूरज यादव आदि मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…