News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: शिक्षकों की अपनी भूमिका पहचाननी होगी- राम प्रकाश पांडेय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 28, 2022  |  7:37 PM

407 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शिक्षकों की अपनी भूमिका पहचाननी होगी- राम प्रकाश पांडेय

कप्तानगंज/कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र कप्तानगंज के सभागार में शिक्षक संकुल की विशेष बैठक आयोजित की गई। कप्तानगंज विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी आशीष मिश्र ने शिक्षक संकुल की बैठक को संबोधित करते नामांकन लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों में जो नामांकन का लक्ष्य निर्धारित है उस पर सभी शिक्षक ,प्रधानाध्यापक तथा शिक्षा मित्र जी जान लगा दे। एक एक परिवार में पहुंचकर जो बच्चे कहीं भी नामांकित नहीं है उनका नामांकन अपने विद्यालय में करते हुए उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं जिससे नामांकन का लक्ष्य विकासखंड का पूरा हो जाए। साथ ही जितने भी नए नामांकन हैं अथवा विकासखंड में जो भी बच्चे परिषदीय विद्यालय में नामांकित हैं। उनका रजिस्ट्रेशन आवश्यक रूप से निर्धारित समय सीमा के अंदर कर लिया जाए। बैठक को कप्तानगंज ब्लाक के एस०आर०जी ०राम प्रकाश पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा किस शिक्षक समाज का आईना होता है और एक शिक्षक की भूमिका शिल्पी की है। ऐसे में हम नन्हें मुन्नें बच्चों को दुलारते हुए उन्हें प्यार देंगे तो निश्चित तौर पर वह बच्चे आप से जुड़कर प्रतिदिन विद्यालय आएंगे। उपस्थिति के क्रम में वह बच्चे विद्यालय से पलायन नहीं करेंगे। हमारे शिक्षक गण थोड़ा सा त्याग करें तथा लाड प्यार देकर उनको अपने बच्चों जैसा व्यवहार करें। प्री प्राइमरी की कक्षाएं संचालित हो रही हैं जिसमें आंगनबाड़ी के अंतर्गत प्री प्राइमरी की कक्षाएं संचालित होंगी जिसके लिए नोडल शिक्षकों की प्रत्येक विद्यालय प्रभारी अध्यापक नामित कर दिए गए है। प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के दशा और दिशा में आमूलचूल परिवर्तन होगा लेकिन शिक्षक अपनी भूमिका पहचाने।
इस अवसर पर ए0आर0पी0 विनोद ओझा सूचित प्रसाद,विजय प्रकाश तिवारी,डॉ जयप्रकाश मणि, हरे कृष्ण पांडेय,पूजा मिश्रा ,ज्योति सिंह, मनोज शुक्ला ,करुणाकर मिश्र, बलराम चौहान,संजीव गौण ,अभय मिश्रा आदि शिक्षक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

आज की हॉट खबर- पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़,...

संबंधित खबरें
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking