खड्डा/कुशीनगर।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर खड्डा विकासखंड के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार गांव, गरीब व महिलाओं के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जागरूक होकर सभी योजनाओं का लाभ पा सकते हैं। विधायक ने आगे कहा कि आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं तथा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में घर-घर जाकर लोगों को बताए और लाभ दिलाएं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य संदीप श्रीवास्तव, भाजपा आईटी विभाग के आनन्द सिंह, नत्थू मौर्य, पारस प्रसाद, प्रभु गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, परमात्मा प्रजापति, राजेश गुप्ता, महेंद्र शुक्ला, कृष्णप्रताप सिंह, अंशु चौहान, सतेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…
सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…
आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का... खड्डा…
यूपी सीमा से सटे बिहार के नौरंगिया एवं धनहा थाने की की टीम द्वारा…