News Addaa WhatsApp Group

खुनी संघर्ष में गई पिता की जान,पुत्र व पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 18, 2020  |  9:22 AM

1,061 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खुनी संघर्ष में गई पिता की जान,पुत्र व पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल

विश्वजीत राय की रिपोर्ट

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

खुनी संघर्ष में गई पिता की जान,पुत्र व् पुत्रवधू की हालत गंभीर  

पिपरा बाजार/कुशीनगर:-
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिसवा गोईती नुनिया टोली में हुए आपसी विवाद में एक लगभग 65 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस खूनी संघर्ष में मृतक के पुत्र व पुत्र वधु भी गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय में चल रहा है।सूचना पर पहूंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है।
उक्त घटना बुद्धवार देर रात की है।उक्त गांव निवासी ठाकुर चौहान के पुत्र बजरंगी तथा पुत्र वधु के बीच विवाद शुरू हो गया जो बढ़ते बढ़ते खूनी संघर्ष के रुप में तब्दील हो गया जिसमें ठाकुर चौहान की मौत हो गई तथा उनके पुत्र व पुत्र वधू गम्भीर रूप से घायल हो गए।उक्त खूनी संघर्ष में मृतक के पुत्र वधू के मायके वालों की भी संलिप्तता बताई जा रही है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्री के तहरीर के आधार पर मृतक के समधी पक्ष के ऊपर सम्बन्धित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
आखिर क्या थी इस पारिवारिक खूनी संघर्ष की वजह
उक्त पारिवारिक खूनी संघर्ष की वजह मृतक के पुत्र तथा पुत्र वधु के बीच लंबे समय से चली आ रही अनबन बताई जा रही है।मृतक के पुत्र बजरंगी की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व हुई, उसके दो बच्चे एक पुत्र तथा एक पुत्री भी है। पहले तो सब कुछ सामान्य रहा लेकिन फिर बाद में पति- पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, जो इस कदर बढ़ गया कि इसमें अनेको बार रिश्तेदारों तथा गांव के गणमान्यों के समक्ष पंचायत भी हुई, लेकिन कोई सार्थक निर्णय नही हो सका।इसी बीच बजरंगी द्वारा लगभग 4 माह पूर्व दूसरी शादी कर लेना बताया जा रहा है।जिसमे वह पत्नी को लेकर अपने घर भी आया था।जो पहली पत्नी के विरोध तथा पुलिस एवं गणमान्यों के हस्तक्षेप से उसी दिन दूसरी पत्नी को उसके मायके पहुँचवा दिया।बजरंगी की पहली पत्नी द्वारा अपने जीवन यापन के लिए अपने पति व ससुर पर कोर्ट केश भी किया जाना बताया जा रहा है।

संबंधित खबरें
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा

मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…

दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।
दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।

इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…

Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.
Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.

कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आज की…

रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच
रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking