News Addaa WhatsApp Group

गरीबों के विकास के लिए मोदी योगी सरकार संकल्पित- सांसद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 1, 2023  |  11:17 AM

350 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गरीबों के विकास के लिए मोदी योगी सरकार संकल्पित- सांसद
  • सांसद कुशीनगर  विजय दूबे ने किया कम्बल वितरण

कसया/कुशीनगर । गरीबों के विकास के लिए केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से संकल्पित है। यही कारण है कि भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री  आवास स्वीकृत किए है। जल्दी ही गांव-गांव में पीएम आवास का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। इसके साथ ही किसान सम्मान निधि, उज्जलवा योजना सहित जो भी योजनाएं सरकार द्वारा चलायी जा रही है उसका सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ती को बिना किसी भेद -भाव के दिया जा रहा है l उक्त बातें शनिवार को कसया विकास खंड के ग्राम कुड़वा उर्फ दिलीप नगर टोला गुरुम्हिया प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कम्बल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे ने कही। उन्होंने कहा कि विरोधी दल पीएम मोदी व सीएम योगी को दिन रात कोसने में लगे हुए है। लेकिन भाजपा सरकार विरोधियों के मंसूबों को जान चुकी है, इसलिए तेजी से देश व प्रदेश के विकास में जुटी हुई है। कम्बल वितरण समारोह में लगभग 300 निर्धन, वृद्ध और निराश्रित महिलाओं और पुरुषों को कंबल का  वितरण किया गया। कार्यक्रम को उपजिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल ने भी सम्बोधित किया।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

कार्यक्रम का संचालन राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया और अध्यक्षता और आभार मण्डल अध्यक्ष कसया रामायण कुशवाहा ने किया।

इस मौके पर तहसीलदार कसया मान्धाता प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्र प्रकाश यादव उर्फ चमन यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधी कमोद सिंह, वरिष्ठ नेता विनोद गिरी, मण्डल उपाध्यक्ष सतीश शर्मा,सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, अभय राव, आशुतोष पाण्डेय, राजेश गुप्ता, जटाशंकर यादव,दीपक शर्मा, मण्डल मंत्री सुदर्शन शर्मा, विनय ठाकुर, चंदन शर्मा,नितेश सिंह,अभिराज सिंह, राकेश यादव, मोनू राव,जेपी कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता,अमित पाण्डेय, दिग्विजय सिंह,जितेंद्र कुशवाहा, ओम प्रकाश गौड़, सिकंदर चौहान, रामनरेश गौड़, लेखपाल अरविन्द त्रिपाठी, शैलेश दूबे, शैलेंद्र दूबे,सुनील कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking