News Addaa WhatsApp Group Join करें

ग्रामीणों ने किया फुल मालाओं से स्वागत,गदगद हुए स्वास्थ्य कर्मचारी।।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 29, 2020  |  10:30 AM

1,205 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ग्रामीणों ने किया फुल मालाओं से स्वागत,गदगद हुए स्वास्थ्य कर्मचारी।।

सतेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

आपके लिए और..- प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन...

ग्रामीणों से सम्मान पाकर उत्साहित हुये स्वास्थ्य कर्मी

कप्तानगंज कुशीनगर:-
हाटा तहसील के अंतर्गत ग्राम महुई के जूनियर हाईस्कूल में कोरन्टीन में रह रहे प्रवासी मजदूरों की जांच करने  प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एल. बी. यादव के अगुवाई में जब स्वास्थ्य टीम पहुँची तो वहाँ मौजूद ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कर्मचारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम महुई के जूनियर हाईस्कूल में कोरन्टीन  में रह रहे लगभग दो दर्जन प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग हाटा स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों द्वारा की गई। सभी का तापमान सामान्य मिला वहाँ मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुये प्रभारी डॉ. एल.बी. यादव ने कहा कि आप सब कोविड-19 बीमारी को लेकर डरे नही पर सर्तक रहे और आपस मे दो गज की दूरी,मुंह को ढ़ककर रहे,ताजा व गर्म भोजन करे तथा गुनगुने पानी का उपयोग करे।अनजान वस्तुओं को छूने से बचे। हाथों को साबुन से धोते रहे। वहाँ के वरिष्ठ नागरिक प्रेमशंकर दुबे तथा महिला सभा समाजवादी पार्टी कुशीनगर जिलाध्यक्ष उर्मिला दुबे की अगुवाई में ग्रामीणों ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा कहा कि आप सभी के कारण ही आज हम सब सुरक्षित महसूस कर रहे और आप लोगो के अपने ड्यूटी के प्रति निष्ठा का हम सभी सम्मान करते है। स्वागत से सभी स्वास्थ्य कर्मी उत्साहित दिखे और ग्रामीणों को धन्यवाद दिया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में मुख्य रूप से वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र,डी आर ए अमित श्रीवास्तव, एल टी राजकुमार चौधरी,तेजप्रताप सिंह,सत्यप्रकाश रावत,राजेश ओझा,अजय यादव उपस्थित रहे।
तो वही स्वागत करने वालो में सभासद मुकेश यादव, शिवशंकर, मनीष उपाध्याय, करुणेश द्विवेदी,सतेंद्र,अनमोल,सोनू गोंड,आदित्य आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा

मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…

दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।
दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।

इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…

Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.
Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.

कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आपके लिए…

रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच
रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking