News Addaa WhatsApp Group Join करें

बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल अपचारी समेत चार और दबोचे अब तक सात गिरफ्तार, नामजद व अज्ञात आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 27, 2026  |  8:44 AM

307 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल अपचारी समेत चार और दबोचे अब तक सात गिरफ्तार, नामजद व अज्ञात आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के क्रय-विक्रय और रेट को लेकर बुधवार शाम हुए विवाद, मारपीट और हवाई फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में पटहेरवा पुलिस ने एक बाल अपचारी को हिरासत में लेने के साथ तीन नामजद वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ प्रकरण में अब तक कुल सात लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, मामले में शामिल अन्य नामजद एवं अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

पुलिस के अनुसार, मामले को लेकर थाना पटहेरवा में मु0अ0सं0 266/2026 धारा 189(2), 191(3), 115(2), 192, 125, 353, 352, 351(3) बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पटहेरवा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रताप यादव पुत्र नागेंद्र यादव, निवासी पिपरा रज्जब, थाना तुर्कपट्टी; अनिकेत यादव उर्फ गोलू यादव उर्फ शनि यादव पुत्र बच्चन यादव, निवासी गोसाई पट्टी, थाना तमकुहीराज तथा बाबूराम यादव पुत्र सोहन यादव, निवासी नौतन हरदोपट्टी, थाना तुर्कपट्टी को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एक बाल अपचारी को पुलिस हिरासत में लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में शामिल आरोपियों में खलबली मची हुई है। पुलिस अब घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

गिरफ्तारी की कार्रवाई में थानाध्यक्ष प्रविन्द कुमार राय के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक राम प्रवेश सिंह, अनुराग यादव, हेड कांस्टेबल मुद्रत शर्मा, कांस्टेबल अरविन्द सिंह, प्रतीक सिंह, रितिक यादव, गौतम यादव तथा महिला कांस्टेबल मीनू राय शामिल रहे।

थानाध्यक्ष पटहेरवा बोले..!
इस प्रकरण के विषय में थानाध्यक्ष पटहेरवा परविंदर राय का कहना है कि प्रकरण में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking