कुशीनगर। पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पित सेवाओं के लिए कुशीनगर पुलिस के सात अधिकारी-कर्मचारियों को गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्रदान किए गए उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
एसपी केशव कुमार ने कहा कि पुलिस सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की भावना का विशेष महत्व है। गृह मंत्रालय की ओर से प्रदान किए गए ये पदक पुलिसकर्मियों की वर्षों की मेहनत, निष्ठा और समर्पित सेवाओं का सम्मान हैं। उन्होंने कहा कि सम्मान प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।
इन पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा — उत्कृष्ट सेवा पदक,निरीक्षक अनिल सिंह यादव, पुलिस लाइन — उत्कृष्ट सेवा पदक,उपनिरीक्षक रामबहाल सिंह, थाना बरवापट्टी — अति उत्कृष्ट सेवा पदक,मुख्य आरक्षी विजय कुमार सिंह, पुलिस लाइन — अति उत्कृष्ट सेवा पदक,मुख्य आरक्षी सोनू कुमार, थाना कोतवाली पडरौना — उत्कृष्ट सेवा पदक,मुख्य आरक्षी राहुल सिंह, स्वाट टीम — उत्कृष्ट सेवा पदक ,मुख्य आरक्षी विमलेन्द्र कुमार तिवारी, अभियोजन कार्यालय — उत्कृष्ट सेवा पदक ।
समारोह में एसपी ने पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इसी तरह निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। गृह मंत्रालय के प्रतिष्ठित सेवा पदकों से सम्मानित होने पर कुशीनगर पुलिस महकमे में गौरव का माहौल रहा।
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बैरियर पर पुलिस चेकिंग से बचने के लिए…
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…