सतेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
कप्तानगंज कुशीनगर:- कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजमंदिर के पड़रहा टोला में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गयी, जिसमे महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त सूचना के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के राजमंदिर ग्राम पंचायत के पड़रहा में दो पक्ष जमीनी विवाद को लेकर आपस मे भीड़ गए। जमकर मारपीट में 50 वर्षीय वीरेंद्र, 45 वर्षीय जितेंद्र, 30 वर्षीय राम मिलन गंभीर रूप से घायल हो गए जिसको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया । वही दोनों पक्ष से कई लोग घायल हो गए। इस घटना में दो महिलाओं में प्रेम लता और कमलेशा देवी को भी चोट आई है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र राय ने कहाकि घटना की सूचना मिली है,मौके पर जाकर मुआयना कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…
इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…
कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आज की…
रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…