News Addaa WhatsApp Group

जिलाधिकारी औऱ पुलिस अधीक्षक ने किया सुकरौली सीमा का निरीक्षण, ट्रकों में आ रही सवारियों को बसों में खुद बैठा कर ज़िले की सीमा तक भेजा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 18, 2020  |  9:40 AM

1,452 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जिलाधिकारी औऱ पुलिस अधीक्षक ने किया सुकरौली सीमा का निरीक्षण, ट्रकों में आ रही सवारियों को बसों में खुद बैठा कर ज़िले की सीमा तक भेजा

सीमा निरीक्षण/कुशीनगर
अपराध सबाददाता

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

👉जिलाधिकारी औऱ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने किया, सुकरौली सीमा का निरीक्षण

👉ट्रकों में आ रही सवारियों को बसों में खुद अपने समक्ष बैठा कर जिले की सीमा तक भेजा

कोरोना महामारी के दृष्टिगत पूरे प्रदेश में सरकारी अमला आम आदमी की सुरक्षा के लिये दिन रात एक कि हुई है। इस क्रम में आज सोमवार को *जिलाधिकारी भूपेन्द्र एस चौधरी व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र द्वारा कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए थाना हाटा क्षेत्रान्तर्गत सुकरौली बार्डर का निरीक्षण कर ट्रक में आने वाली सवारियों को उतारकर बस में बैठाने और जनपद की सीमा तक छोड़नें हेतु अपनी उपस्थिति में कार्यवाही सुनिश्चित करायी गयी ।सभी हाइवे के थानों की पेट्रोलिंग पार्टी चेक करने और सड़क पर पर्याप्त पुलिस प्रबंध किए जाने की व्यवस्था बनाये रखने की स्थिति तथा होल्डिंग एरिया में जल और भोजन की व्यवस्था का जायजा लिया गया। तथा निर्देशित किया गया की सभी थाना प्रभारियों को अधिकतम समय हाइवे पर रहकर यातायात नियमों के अनुपालन कराया जाए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात अधि0/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये कि बार्डर पर सतर्क दृष्टि रखी जाये। किसी भी वाहन/व्यक्ति को बिना जांच के जनपद की सीमा में प्रवेश न करने दिया जाये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना हाटा क्षेत्र का भ्रमण कर यातायात सुरक्षा व्यवस्था व कानून व्यवस्था का जायजा भी लिया गया।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking