News Addaa WhatsApp Group

जो भगवान का भजन न कर सके, वह सबसे बड़ा भाग्यहीन -पं. विजय पांडेय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 11, 2023  |  7:55 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जो भगवान का भजन न कर सके, वह सबसे बड़ा भाग्यहीन -पं. विजय पांडेय

कसया/ कुशीनगर । भठही बाबू में चल रहे सांगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के सातवें दिन रविवार को अयोध्या से पधारे  पंडित बिजय पांडेय ने कहा कि  भगवान कृष्ण ही सृष्टि का सृजन,  करने के लिए कई रूप का धारण कर सृष्टि के का सृजन किया और अपने रूप को अनेकों प्रकार से दिखाया है उन्होंने कथा में कहा कि भगवान कृष्ण के चरणों में जितना समय बीत जाए उतना अच्छा है। इस संसार में एक-एक पल बहुत कीमती है। इसलिए जीवन को व्यर्थ में बर्बाद नहीं करना चाहिए। भगवान द्वारा प्रदान किए गए जीवन को भगवान के साथ और भगवान के सत्संग में ही व्यतीत करना चाहिए। और मानव जीवन मिला है तो भगवान के सत्संग के साथ साथ गरीब की सेवा करने में अपने जीवन को समर्पण कर कुछ करने की जरूरत हैl

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

इसलिए इस संसार में जो भगवान का भजन न कर सके, वह सबसे बड़ा भाग्यहीन है। भगवान इस धरती पर बार-बार इसलिए आते हैं ताकि हम कलयुग में उनकी कथाओं में आनंद ले सकें और कथाओं के माध्यम से अपना चित्त शुद्ध कर सकें। व्यक्ति इस संसार से केवल अपना कर्म लेकर जाता है। इसलिए अच्छे कर्म करो। भाग्य, भक्ति, वैराग्य और मुक्ति पाने के लिए भगवत की कथा सुनो।

कथा वाचक पंडित विजय पांडेय को मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान डिम्पल पांडेय व समाजिक कार्यकर्ता लखन मद्धेशिया ने सम्मानित  कियाl  इस दौरान मुख्य यजमान निर्मला देवी,अखिलेश मिश्रा,देवेन्द्र मिश्र, रमेश मिश्रा,उमेश मिश्रा,सुभाष मिश्रा, चन्दरभूषण मिश्रा, घनश्याम मिश्रा,महेश आनन्द,अरबिंद तिवारी,गीता देवी, पिंकी मिश्र,प्रतिभा,गुड़िया,शिल्पा,अनारी देवी,पूजा अभिषेक आदि सहित सैकड़ो भक्त व श्रद्धालु मौजूद रहेl

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking