News Addaa WhatsApp Group

डरा रहा है कोरोना, 1लाख 50हजार के पार पहुंचे संक्रमित, कोरोना पर फुल कवरेज के लिए पढे खबर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 27, 2020  |  5:30 AM

1,199 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डरा रहा है कोरोना, 1लाख 50हजार के पार पहुंचे संक्रमित, कोरोना पर फुल कवरेज के लिए पढे खबर

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 51 हजार को पार कर गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, अब देश में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 51 हजार 767 है, जिसमें से 4 हजार 337 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 64 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं.
देश में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6 हजार 387 नए मामले सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हो चुकी है. अभी देश में 83 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं. महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 54 हजार 758 हो गया है, जिसमें 1792 की मौत हो चुकी है.
तमिलनाडु में कोरोना के कुल कंफर्म केस की संख्या 17 हजार को पार कर गई है और यहां अब तक 127 लोग जान गंवा चुके हैं. महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद गुजरात में संक्रमण तेजी से फैल रहा है. अब यहां कुल मरीजों की संख्या 14 हजार 821 हो गई है, जिसमें 915 की मौत हो चुकी है.
दिल्ली में भी कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 14 हजार 465 है. यहां अब तक 288 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. राजस्थान में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7536 है, जिसमें 170 लोगों की मौत हो चुकी है.
वही मध्य प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 7024 है, जिसमें 305 लोगों की मौत हो चुकी है. उत्तर प्रदेश में भी कुल कंफर्म केस की संख्या 6548 हो गई है, जिसमें 170 लोगों की मौत हो चुकी है. बिहार में मरीजों का आंकड़ा 2983 है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो चुकी है.

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

संबंधित खबरें
बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज
बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज

 हाटा नगर के चार निजी अस्पतालों की जांच में नहीं दिखे चिकित्सक हाटा कुशीनगर:…

तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

खड्डा, कुशीनगर। कुशीनगर में विगत जुलाई, अगस्त एवं सितंबर से लंबित मानदेय एवं परफॉर्मेंस…

कोटवां: अनन्या पाली क्लिनिक चाइल्ड केयर हास्पिटल पर एक वर्ष के बच्चे की मौत, स्वजनों का हंगामा
कोटवां: अनन्या पाली क्लिनिक चाइल्ड केयर हास्पिटल पर एक वर्ष के बच्चे की मौत, स्वजनों का हंगामा

लगातार कोटवां बाजार में मरीजों एवं तीरमदारो के बीच हो रहे हैं झड़प खड्डा,…

न्यू लाइफ केयर हास्पिटल कोटवां:: पथरी का इलाज कराने गए मरीज का किडनी निकालने का आरोप, मुकदमा दर्ज
न्यू लाइफ केयर हास्पिटल कोटवां:: पथरी का इलाज कराने गए मरीज का किडनी निकालने का आरोप, मुकदमा दर्ज

कोटवां के निजी अस्पताल पर लगे गंभीर आरोप मरीज की किडनी निकालने का मामला…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking