News Addaa WhatsApp Group

तहसील अध्यक्ष फरेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी का 35वां पुण्यतिथि

Farendra Pandey

Reported By:

May 27, 2022  |  10:50 PM

442 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तहसील अध्यक्ष फरेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी का 35वां पुण्यतिथि

कप्तानगंज/कुशीनगर। गुरूवार को जेपी इण्टरमीडिएट कालेज के सभागार में ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी का 35वां पुण्यतिथि तहसील अध्यक्ष फरेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित हुयी।

आज की हॉट खबर- रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग...

जिसमें मुख्य अतिथि कालेज के प्रधानाचार्य एवं ग्रापए तहसील संरक्षक श्रीराम प्रसाद रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत स्व.श्री बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर पुष्पार्पण कर लाल को याद किया गया। और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को नमन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है इनकी पीड़ा को देखते हुए बाबू बालेश्वर लाल जी ने पत्रकारों की लड़ाई लड़ाई लड़ने के लिए संगठन को 1982 तैयार किया जो आज उत्तर प्रदेश के 75 जिला सहित अन्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है। आज ग्रापए ही एक ऐसा संगठन है जो पत्रकारों के हित के लिए आवाज बुलन्द करता है।

वहीं विशिष्ट अतिथि पशुपति प्रताप सिंह असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टेक्स ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता बहुत बड़ा आज के परिवेश में कठिन कार्य है लेकिन पत्रकार अपनी कड़ी परिश्रम कर आम जन की समस्या को जनता के बीच जाकर उनकी बातों को उजागर करता जिससे न्याय मिलता है। जबकि पत्रकार के लिए एक बड़ी चुनौती भरा है। इसी क्रम में डा.राजा सिंह न्यूरो साइंटिस्ट,भाजपा मण्डल अध्यक्ष आन्नद मिश्रा,वरिष्ठ भाजपा नेता हरेराम गुप्त ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सफल संचालन प्रांतीय सदस्य इन्द्रजीत गुप्त ने किया।

इस अवसर पर डा.चन्दन कुमार गौंड,प्रमोद पाण्डेय, डॉ0 नर्वदा सिंह,अनिल जयसवाल,जितेन्द्र पाण्डेय,अशोक मल्ल,इम्तेयाज अहमद, मुस्तफ़ा अली,रणजीत सिंह, बिंदेश्वरी प्रताप मल्ल,गुड्डू गुप्ता,श्रवण कुमार,सगीर अहमद, महताब आलम सहित विद्यालय के कर्मचारी व शिक्षक गण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking