News Addaa WhatsApp Group Join करें

देश में कोरोना के “1 मिलियन सब्स्क्राइबर (Subscriber)” अब जल्द ही करना होगा अनसब्स्क्राइब (Unsubscribe)

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 17, 2020  |  3:45 AM

1,069 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देश में कोरोना के “1 मिलियन सब्स्क्राइबर (Subscriber)” अब जल्द ही करना होगा अनसब्स्क्राइब (Unsubscribe)

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब डराने लगे हैं। गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या दस लाख के आंकड़े को पार गई। देश में कुल 1001,464 केस सामने आए हैं। इसमें अब तक 6,33,857 लोग कोरोना महामारी से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 25,587 लोगों की महामारी के चलते मौत हुई है। मौजूदा समय में देश में कोरोना के 3,41,630 एक्टिव मामले हैं।
देश में एक दिन पहले 32,695 नए मामले सामने आए थे, जो एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। वहीं 606 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई थी। कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले करीब 80 प्रतिशत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और बिहार से आए हैं। आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को महाराष्ट्र में 8641, तमिलनाडु में 4549, कर्नाटक में 4169, आंध्र प्रदेश में 2593, उत्तर प्रदेश में 202058, दिल्ली में 1,652 में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।

आज की हॉट खबर- भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40...

कोरोना महामारी से 6,33,857 लोग ठीक
जानकारी के मुताबिक, देश में कोरोना महामारी से 6,33,857 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि संक्रमित3,41,630 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यह देश के कुल Covid-19 मरीजों के एक तिहाई से थोड़ा ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह कहा कि अभी तक करीब 63.25 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक देश में 15 जुलाई तक 1,27,39,490 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से बुधवार को ही 3,26, 826 नमूनों की जांच की गई थी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज
बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज

 हाटा नगर के चार निजी अस्पतालों की जांच में नहीं दिखे चिकित्सक हाटा कुशीनगर:…

तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

खड्डा, कुशीनगर। कुशीनगर में विगत जुलाई, अगस्त एवं सितंबर से लंबित मानदेय एवं परफॉर्मेंस…

कोटवां: अनन्या पाली क्लिनिक चाइल्ड केयर हास्पिटल पर एक वर्ष के बच्चे की मौत, स्वजनों का हंगामा
कोटवां: अनन्या पाली क्लिनिक चाइल्ड केयर हास्पिटल पर एक वर्ष के बच्चे की मौत, स्वजनों का हंगामा

लगातार कोटवां बाजार में मरीजों एवं तीरमदारो के बीच हो रहे हैं झड़प खड्डा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking