खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले सभी नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का चार दिवसीय निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण डॉ. अश्वनी कुमार सिंह और राम कुंवर यादव की दो सदस्यीय एसआरएम टीम ने किया।
टीम ने सीएचसी खड्डा में ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, लेबर रूम, कोल्ड चैन, लैब और दवा स्टॉक रूम सहित विभिन्न स्थलों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर कर्मचारी उपस्थित पाए गए।टीम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और अन्य लाभार्थियों से भी बातचीत की। निरीक्षण के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। हालांकि, कुछ कमियों को देखते हुए टीम ने उन्हें जल्द से जल्द सुधारने के निर्देश दिए।
इस निरीक्षण के दौरान एसआरएम टीम के साथ खड्डा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारस नाथ गुप्ता, आईओ पंकज कुमार गुप्ता, एआरओ कमलेश पाण्डेय, सुहैल अख्तर, मनोज कुमार, निखिल जायसवाल,चंदन मिश्रा और अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…