News Addaa WhatsApp Group

नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर पहल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 19, 2022  |  7:28 PM

548 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर पहल
  • मानव जीवन की रक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी: डॉ गौरव तिवारी
  • अशोक का पौधा लगाकर मनाया गया पर्यावरण प्रहरी डॉ0 हरिओम मिश्र का जन्मदिन

कसया/कुशीनगर । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में शुक्रवार को नगर पालिका परिषद कुशीनगर, कसया स्थित श्रीरामजानकी मन्दिर मठ के परिसर में संस्था सचिव पर्यावरण प्रहरी डॉ0 हरिओम मिश्र के जन्मदिन पर पौधरोपण किया गया और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प दोहराया गया।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

पौधरोपण के पश्चात बुद्ध पीजी कालेज, कुशीनगर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ गौरव तिवारी ने नयी दिशा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मानव जीवन की रक्षा के लिए पौधरोपण को को जन अभियान बनाना होगा और हमें नयी दिशा द्वारा चलाये जा रहे अभियान से सीख लेकर जीवन के विविध अवसरों पर औषधीय, फलदार, इमारती, फल, फूल आदि के पौधे लगाने होंगे और संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक होना होगा। महंत त्रिभुवन नारायण शरण दास ने कहा कि धरती को बचाना है तो वृक्ष लगाना है। अतः हम सभी को अधिकाधिक पौधे लगाने व बचाने चाहिए। सबका आभार व्यक्त करते हुए संस्था उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि पौधे हैं तो जीवन है क्योंकि ये हमें प्राण वायु के रूप में ऑक्सीजन देते हैं। हमें जागरूक होकर धरती को हरा भरा रखना होगा।

इस अवसर पर पुजारी देव नारायण शरण, आशुतोष मिश्र, डॉ0 शत्रुघ्न सिंह, ममता कश्यप, मो0 असलम, प्रकाम्य चतुर्वेदी, सत्येंद्र कुमार मिश्र, आकाश शर्मा, अभिषाँक शर्मा, डॉ0 पंकज द्विवेदी, अमित राव, विवेक द्विवेदी, अजय पांडेय, राहुल यादव, धनंजय यादव, संजय सिंह, आनंद मालवीय, सौरव पांडेय इत्यादि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking