पटना:- अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का पार्थिव शरीर पटना लाया जाएगा। विधायक और सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज सिंह बबलू ने ये जानकारी दी है। सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार पटना में ही होगा।
बिहार के रहने वाले उभरते कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर से विधायक नीरज बबलू को गहरा आघात लगा है। सुशांत सिंह राजपूत उनके चचेरे भाई थे।सुपौल के छातापुर से विधायक नीरज बबलू के साथ उन्हें काफी प्रेम और लगाव था,विधायक नीरज कुमार बबलू ने इस घटना से दुखी होकर कहा कि घटना के बारे में कभी सपने में भी नही सोचा था ,5 भाईयों में वो सबसे छोटा था। सबका प्यारा था सुशांत,बचपन से ही होनहार था। उनकी आत्महत्या से बिहार हीनहीं देश वासियों को गहरा आघात लगा है। वहीं विधायक ने बताया कि सुशांत का शव पटना लाया जायेगा।
कुशीनगर/गोपालगंज। चर्चित थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी…
पटना ।बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच निगरानी विभाग ने…
कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…
गोपालगंज। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते…