News Addaa WhatsApp Group

पटहेरवा: कन्टेनर वाहन से तस्करी कर ले जा रहे बाईस गोवंशीय पशु बरामद, एक पशु तस्कर गिरफ्तार!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 26, 2020  |  6:08 PM

1,601 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटहेरवा: कन्टेनर वाहन से तस्करी कर ले जा रहे बाईस गोवंशीय पशु बरामद, एक पशु तस्कर गिरफ्तार!
  • कन्टेनर वाहन से तस्करी कर ले जा रहे बाईस गोवंशीय पशु बरामद, एक पशु तस्कर गिरफ्तार
  • पटहेरवा पुलिस की कामयाबी

कुशीनगर । आज जनपद के पटहेरवा पुलिस ने राष्ट्रीय राज मार्ग 28 के रास्ते बिहार को कन्टेनर ट्रक से ले जाये जा रहे बाइस राशि गो बंश को तस्करों के हाथ से मुक्त कराने में कामयाबी पायी है। वही एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जरिये मुखबीर के सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा अतुल्य कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक गिरिधारी,कांस्टेबल, विनोद गुप्ता, सूरज गिरी महिला आरक्षी प्रीति सिंह को साथ लेकर पटहेरवा ओवर ब्रिज के पश्चिमी किनारे पर चेकिंग के दौरान एक कन्टेनर नं0-UP22 AT 4489 से गोबध हेतु जिला औरेया से बिहार की तरफ तस्करी कर ले जाये जा रहे चौदह राशि जिन्दा व आठ राशि मृत (कुल बाइस राशि) गोवंशीय पशु बरामद हुए तथा एक पशु तस्कर रियासत खाँ पुत्र मुन्ना खाँ सा0 मेवाती टोला थाना कोतवाली जनपद इटावा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 391/2020 धारा 429 भादवि व 3/5A/5B/8 गोवध अधि0 व 11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 में अभियोग दर्ज हुआ करते हुये अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
सनद हो की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के कुशल दिशा निर्देश में अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचंद कनोजिया के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध औऱ अपराधियों पर प्रभावी अंकुश कायम करने की मुहिम की यह बरामदगी एक हिस्सा है

आज की हॉट खबर- कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष,...

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking