News Addaa WhatsApp Group

पतिहंता पत्नी बोईसर में गिरफ्तार।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

May 20, 2020  |  9:12 AM

2,866 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पतिहंता पत्नी बोईसर में गिरफ्तार।
पालघर। जिले के बोईसर पुलिस ने आखिरकार पतिहंता पत्नी को महज कुछ घंटों बाद ही हिरासत में लेकर उससे की गयी गुनाह कबूल करा लिया है।
      बतादें कि बोईसर पुलिस स्टेशन अंर्तगत गणेश नगर के पास साईलोक नगर में मंगलवार को एक पत्नी पती को वेवफाई को लेकर बुरी तरह पीट डाला। बाद में अचेतावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
    बोईसर पुलिस को जानकारी मिलते ही सहायक पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटील द्वारा मृतक के मारपीट से मौत को लेकर पत्नी से पुछताछ शुरू किया गया।  लेकिन पहले पुलिस को बयानों से उलझाने वाली महिला सहायक पुलिस निरीक्षक पाटील द्वारा कड़ाई से पूछने पर वह टुट गयी और पति से मारपीट की बात कबूलते हुए हत्या का कारण जाहिर भी कर दिया।
      बोईसर पुलिस के सामने अपराध की बात स्वीकार करते महिला कविता मोर्या(22) ने बताया कि उसके पति अरूण मौर्या (29)का एक महिला के साथ नाजायज संबंध का जानकारी को लेकर हमेशा दोनों के बीच कहासुनी चलती रहती थीं।लेकिन बात आज इतनी बिगड़ गयी कि उसने झगड़े में लोहे के पाईप से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह लहुलूहान हो गया। किसी को शक नही हो इसके लिए स्वयं अस्पताल लेकर ईलाज के लिए चली गयी लेकिन जख्म ज्यादा होने से डाँक्टर पति को नही बचा पाये।
      पुलिस ने अब पतिहंता पत्नी को हत्या के जुर्म में हवालात पहुँचा दिया है। तथा अग्रिम कानूनी कार्यवाही शुरु है।
संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking