News Addaa WhatsApp Group

पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़,एक की पैर में लगी गोली,दो साथियों के साथ हुआ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 21, 2022  |  6:12 PM

785 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़,एक की पैर में लगी गोली,दो साथियों के साथ हुआ गिरफ्तार
  • ट्रक वाहन से तस्करी कर वध हेतु ले जाये जा रहे 25 राशि गोवंशीय पशु व अवैध तमन्चे बरामद

कुशीनगर। बीती रात पुलिस और पशु तस्करों के बीच राष्ट्रीय राज मार्ग पर मुठभेड़ हो गया,जिसमे पुलिस टीम के जवाबी कार्यवाही में एक पशु तस्कर की पैर में गोली लगी,जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया,वही उसके दो साथी भी दबोच लिए गए,घायल तस्कर की इलाज सादर अस्पताल पडरौना में हो रहा है।

आज की हॉट खबर- IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी...

बता दे की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सदर कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में गोवंशीय पंशुओं की तस्करी के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बीती रात्रि गुरुवार /शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर थाना तुर्कपट्टी, थाना पटहेरवा तथा थाना तमकुहीराज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घाघी पुल राष्ट्रीय राज मार्ग 28 के पास चेकिंग की जा रही थी की कसया की तरफ से एक ट्रक UP.30.AT.6633 आती दिखाई पड़ी पुलिस टीम द्वारा उक्त ट्रक को रुकने का इशारा करते हुए रोकने का प्रयास किया गया तो ट्रक चालक तथा उसके दो अन्य साथी ट्रक से कूदकर जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर किया गया पुलिस टीम की जवाबी प्रतिरक्षा में एक अभियुक्त बबलू पुत्र दरबारी बंजारा ग्राम रहमतपुर थाना कांठ जनपद शाहजहांपुर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा दो अन्य अभियुक्त राहिल पुत्र वशीर बंजारा साकिन रहमतपुर थाना कांठ जनपद शाहजहांपुर ,हसन पुत्र महोबी बंजारा ग्राम नगलिया हाकिल थाना अजीमनगर जनपद रामपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया । मौके से ट्रक वाहन में क्रुरता पूर्वक लदे अठारह राशि जिन्दा व सात राशि मृत गोवंशीय पशुओं, दो अदद अवैध तमंचा 315 बोर, तीन अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व दो अदद खोखा कारतूस 315 बोर एक अदद चापड़ (बड़ा चाकू) एक अदद लकड़ी का ठीहा (बोटा) व दो अदद प्लास्टिक की रस्सी बरामद किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना तुर्कपट्टी में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

कामयाबी दिलाने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह थाना तुर्कपट्टी ,प्रभारी निरीक्षक अश्वनी राय थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर मय टीम,प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर मय टीम, चौकी प्रभारी मधुरिया निरीक्षक धनन्जय कुमार राय ,उ0नि0 श्रवण कुमार यादव ,हे0का0 अमरनाथ यादव ,का0 ऋषि पटेल,का0 आनन्दी कुमार ,का0 प्रदीप,का0 अशोक यादव थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking