News Addaa WhatsApp Group

बिहार में क्वारेंटाइन सेंटर का दिवाला निकाल रहा है एक युवक, 40 रोटी, 80 लिट्टी से भी नहीं भरता पेट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 29, 2020  |  3:02 PM

1,375 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बिहार में क्वारेंटाइन सेंटर का दिवाला निकाल रहा है एक युवक, 40 रोटी, 80 लिट्टी से भी नहीं भरता पेट

पटना,28 मई

पूरे देश में कोरोनावायरस का संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बिहार में भी इस संक्रमण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बिहार में
क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले लोगों के लिए सरकार सारी व्यवस्थाएं कर रही है। सरकार उनके रहने और खाने के लिए जरूरी सामान आपूर्ति कर रही है। हालांकि यह बात भी सच बिहार में बक्सर के एक क्वारंटाइन सेंटर से दिलचस्प खबर आई है। दरअसल इस क्वारंटाइन सेंटर में एक युवक ने सभी को परेशान कर रखा है। युवक की आदतों से लोग तो हैरान है ही, वहां खाना बनाने वाला रसोईया भी परेशान है।
परेशानी का कारण युवक की भूख है। दरअसल युवक खाने-पीने के मामले में उस्ताद है। उसके भोजन के इंतजाम को लेकर भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। युवक की खुराक सभी को हैरान करने वाली है। अकेले वह 10 से 15 लोगों का खाना खा जाता है। उसे नाश्ते में कम से कम 40 रोटी और 10 प्लेट चावल चाहिए होता है। उसकी खुराक का कोटा तो यह है कि वह एक बार में 80 लिट्टी तक खा जाता है। लेकिन फिर भी इस पेटूराम का पेट नहीं भर पाता है। इस युवक का नाम अनूप है। अनूप बिहार के बक्सर जिले के मंझवारी क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा है। अनूप की आदतों से परेशान होने के बाद संभवत उसे घर जाने के लिए कह दिया गया है। अनूप राजस्थान से बिहार पहुंचा है।
उस क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले बाकी प्रवासियों का कहना है कि कुछ दिन पहले खाने में लिट्टी बना था। 80 लिट्टी खाने के बाद भी उसका पेट नहीं भरा। यह सभी को हैरान कर रहा था। इतना सब कुछ खाने के बाद भी 23 वर्षीय अनूप का पेट खाली खाली लगता था। ऐसा खुद अनूप ने ही दावा किया है। मीडिया कर्मियों से बातचीत में उन्होंने शरमाते हुए बताया कि 20 लिट्टी खाने के बाद 53 रोटी चट कर गये। प्रखंड के अधिकारी भी अनूप की खुराक को देखकर हैरान और परेशान है। जब क्वारंटाइन सेंटर में खाने की चीजें खत्म होने लगी तो इसके कारण की जांच की गई। तब यह मामला सामने आया। अधिकारियों को जब विश्वास नहीं हुआ तो वे खुद क्वारंटाइन सेंटर पहुंच गए। फिर उन्होंने जो देखा वह उन्हें भी हैरान कर गया।

संबंधित खबरें
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने

कुशीनगर/गोपालगंज। चर्चित थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी…

दरोगा जी चाय की दुकान पर ले रहे थे घूस! तभी निगरानी ने बिछा दिया जाल, 40 हजार रिश्वत लेते SI गिरफ्तार
दरोगा जी चाय की दुकान पर ले रहे थे घूस! तभी निगरानी ने बिछा दिया जाल, 40 हजार रिश्वत लेते SI गिरफ्तार

पटना ।बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच निगरानी विभाग ने…

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking