News Addaa WhatsApp Group Join करें

बोईसर●नमो नमो मोर्चा भारत द्वारा विशाल कवि सम्मेलन व पत्रकारों का सम्मान कार्यक्रम संपन्न.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jan 9, 2023  |  10:37 AM

1,213 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर●नमो नमो मोर्चा भारत द्वारा विशाल कवि सम्मेलन व पत्रकारों का सम्मान कार्यक्रम संपन्न.।

पालघर.। एक कदम राष्ट्र निर्माण की उदेश्य से सामाजिक कार्य कर रही सामाजिक संगठन नमो नमो मोर्चा भारत परिवार पालघर की ओर से औद्योगिक शहर बोईसर (प.) पानी टाकी टीमा एसी आडीटोरियम में रविवार 08.01.23 को सायं आयोजित विराट काव्य सम्मेलन में खबरनवीसों को स्मृति चिन्ह,कांध्र वस्त्र,गुलदस्तें प्रमुख अतिथियों के हाथों भेंटदेकर ‘पत्रकार राष्ट्र गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया.।


कार्यक्रम का श्रीगणेश मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री व शिवसेना शिंदे गुट के नेता जगदीश भाई धोड़ी,प्रमुख अतिथि नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह,विशेष अतिथि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष सोपान उंडे पाटिल,आरके दिवाकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,एड.विकास थोराट राष्ट्रीय विधि सलाहकार, सतीष खर्डे राष्ट्रीय समन्वयक, आरबी सिंह राष्ट्रीय मंत्री समेत सभी विशेष अतिथियों,कवियों,मीडियाकर्मियों व अतिथियों के शुभागमन के बाद अतिथियों के हाथों द्वीप प्रजज्वलन
,माँ सरस्वती व छत्रपति शिवाजी महराज पूजन व आतिथ्य सत्कार से किया गया.।


नमो नमो मोर्चा भारत परिवार द्वारा लोकतंत्र के
चौथे स्तंभ प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जिले के
वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह ठाकूर, जगदीश करौतिया,आशाद बी.शेख,
अजित सिंह,राजेंद्र छीपा,हरिओम शरण मिश्रा,नीता चौरे,एके पाण्डेय,दीपक निराला,दुर्गेश पाठक, स्वप्निल पिंपले, एमके अंसारी,और ओमप्रकाश द्विवेदी सम्मानित किये गये.।
विराट कव्य सम्मेलन में आमंत्रित काव्य कलश डाँ. रजनीकांत मिश्रा हास्य कवि,ज्योति त्रिपाठी वीररस कवियत्री,संजय श्रोती,हास्यव्यंग कवि अमित कुलश्रेष्ठ,अमर रघुवंशी व अनुराग अंकुर राष्ट्रीय कवि सम्मेलनों के सफल सूत्र संचालक के मंच संचालन से घंटों चली काव्य धारा में हास्य,व्यंग्य,शायरी,गीत छंद तथा वीर रस की कविता श्रृंखला ने लोगों को बार-बार तालियां बजाने व बाह-बाह कहने पर मजबूर करता रहा.।
वीर रस की कवियत्री ज्योत त्रिपाठी की काव्य रचना
“बुलंदी पर रहे भारत यही अरमान सबका है.।”
“तिरंगे का हुआ अपमान तो यह अपमान सबका है.।।”

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सभागार का पारा ही बढा दिया.।
अतिथि के रुप में उद्योजक रविकांत पाण्डेय, संतोष कुमार उपाध्याय
,एच.बी.यादव, नारायण जी,अजय झा,प्रदीप जी समाजसेवी जितेंद्र अग्रवाल
(गुड्ड सेठ), स्वामी नाथ पाण्डेय
,शोभनाथ त्रिपाठी,सुरेश आर.दुबे, श्रीराम पाण्डेय,देवेंद्र (बबलू) मेश्राम, बजरंग दल के जिला संयोजक चंदन सिंह,विहिप प्रखंड प्रमुख एस.पी. सिंह,मायाराम गुप्ता,गणेश राणा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी सूर्यप्रकाश
सिंह, वैभव घ़ोसलकर जिला पदाधिकारी विजयशंकर तिवारी
,देवेंद्र सिंह, दिनेश पाठक,महिला पदाधिकारी कुसुम तिवारी, अनुपमा मिश्रा व युवा टीम के अखिलेश चौबे, अमरेंद्र चौधरी, सोबान सिंह, मोनू शर्मा, अनीश सिंह, मनीष यादव अन्य पदाधिकारी,गणमान्यजन कार्यक्रम में सम्मिलित रहे.।
समारोह का सफल संचालन मोर्चा की जिला संगठन मंत्री महिला शोभा श्रीवास्तव व अतिथियों,सहयोगियों का आभार जताते जिलाध्यक्ष विजयशंकर तिवारी ने कार्यक्रम की समापन की घोषणा राष्ट्रगान के साथ की.।

आपके लिए और..- पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking