News Addaa WhatsApp Group

राम जानकी मंदिर रेलवे ढ़ाला कप्तानगंज पर हुआ श्रद्धेय स्व0श्री मुलायम सिंह यादव के शान्ति पाठ हवन पूजन एवं श्रद्धांजलि सभा

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 22, 2022  |  7:00 AM

425 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राम जानकी मंदिर रेलवे ढ़ाला कप्तानगंज पर हुआ श्रद्धेय स्व0श्री मुलायम सिंह यादव के शान्ति पाठ हवन पूजन एवं श्रद्धांजलि सभा

कप्तानगंज/कुशीनगर। ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष पं.राम संजीवन ओझा के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री व श्रद्धेय स्व0श्री मुलायम सिंह यादव के शान्ति पाठ हवन पूजन एवं श्रद्धांजलि सभा राम जानकी मंदिर रेलवे ढ़ाला कप्तानगंज पर सम्पन्न हुयी। जिसमें 51ब्राह्मण विद्वानों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्राम्हण महा सभा के प्रदेश प्रभारी पंडित आर.के.मिश्र रहे।

आज की हॉट खबर- तस्करों की चाल नाकाम : बिहार सीमा से पहले पकड़ी...

शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी श्री मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नेता जी पिछड़े, दलित,मजलूमों,किसान एवं सभी धर्म समुदाय के लोगों के एक लोकप्रिय नेता थे उन्होंने दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी की समस्याओं को हल करते थे तथा नेताजी वचन के धनी व्यक्ति थे, जो कहते थे उसको पूरा करते थे।

इसलिए आज पूरा देश नेताजी का श्रद्धांजलि सभा शांति पाठ तथा हवन पूजन करके उनकी मृत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है उसी के परिपेक्ष में कुशीनगर के ब्राह्मण महासभा कप्तानगंज स्थित राम जानकी मंदिर पर वैदिक रीति रिवाज के साथ कार्यक्रम किया बैठक में आचार्य आनंद मणि शास्त्री, आचार्य मोती दुबे, आचार्य आशुतोष पांडे,आचार्य दिलीप पांडे,आचार्य महेंद्र पांडे,आचार्य दुर्गेश शुक्ला, पुजारी श्री जय श्री दास जी, आचार्य राम उग्रह पाण्डेय,आचार्य सदानंद पाण्डेय, परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य पाण्डेय परशुराम सेना के जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, ग्राम प्रधान सुभाष यादव, मुकेश कुमार गुप्त,सहित सैकड़ो ब्राम्हण पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित होकर श्रद्धेय नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित किए।

संबंधित खबरें
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…

झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking