News Addaa WhatsApp Group

रामकोला:- अज्ञात कारणों से लगी आग में रिहायशी झोपड़ी सहित घर-गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 31, 2021  |  6:14 PM

515 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला:- अज्ञात कारणों से लगी आग में रिहायशी झोपड़ी सहित घर-गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख

रामकोला (कुशीनगर):- रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन गांव के बारी टोला में  अज्ञात कारणों से लगी आग में राधेश्याम की रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई।आग लगी की घटना के दौरान घर के लोग खेतों की ओर काम करने गए थे।पड़ोसियों ने आग को फैलने से रोका जिससे किसी अन्य का घर आग की चपेट में आने से बच गया।
अपराह्न दो बजे के लगभग थाना क्षेत्र के गांव मोरवन बारी टोला निवासी राधेश्याम प्रजापति के घर के सभी लोग खेतों की ओर गए हुए थे कि उनके घर से आग की लपटें उठने लगीं।पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया लेकिन राधेश्याम की रिहायशी झोपड़ी व उसमें रखा अनाज, बर्तन, कपड़े, विस्तर व चौकी समेत अन्य घर-गृहस्थी के सामान को बचाने में असफल रहे।परिवार का मुखिया राधेश्याम ने बताया कि आशियाना सहित घर में रखा सारा सामान जल गया है, अनाज का एक दाना तक नही बचा है। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान वकील सिंह ने त्रिपाल व खाद्यान्न की व्यवस्था करायी तथा हल्का लेखपाल को इस घटना की सूचना दी।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking