News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: कलश यात्रा के साथ हुआ रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 28, 2021  |  4:39 PM

1,228 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: कलश यात्रा के साथ हुआ रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

रामबिहारी राव/न्यूज़ अड्डा
रामकोला/कुशीनगर | रामकोला क्षेत्र के बसडीला गाँव स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा के दौरान हर तरफ भक्तिमय सा प्रतीत हो रहा था तथा श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूँजयमान सा हो रहा था।
प्राप्त समाचार के अनुसार रुद्र महायज्ञ के प्रारंभ से पूर्व भारी तादाद में कन्याएं सिर पर कलश लिए गाजे-बाजे के साथ मंदिर परिसर से निकली और माफी,इंद्रपुर,बिजयपुर,राजपुर,नरायनपुर चरगहां होते हुए रगड़गंज छोटी गंडक नदी के घाट पर पहुंची। जहां आचार्य ज्ञानेंद्र दीक्षित एवं उनकेे सहयोगियों ने मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरवाया तथा कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। जहां पूूूरे विधि- विधान के साथ कलश को स्थापित कराया गया।
कलश यात्रा के दौरान समाज सेवियों द्वारा जगह- जगह जलपान का भी व्यवस्था किया गया था। आयोजक नीरज उपाध्याय ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन दोपहर में कथा-प्रवचन का कार्यक्रम होगा। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसको लेकर भी तैयारी की गई है। इस दौरान अर्जुन चौरसिया,अभय राव ऊर्फ लाल बाबू ,फड़ीन्द्र बाबा,रमायण शुक्ला,योगेंद्र प्रसाद गौड़,लाल बिहारी प्रजापति, प्रहलाद, मनीष चौधरी,बीरू गुप्ता राहुल प्रसाद ,नन्दू कनौजिया समेत आदि ग्रामवासी शामिल रहे।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking