रामकोला क्षेत्र के अंतर्गत गन्ना विकास परिषद लक्ष्मीगंज द्वारा क्षेत्र के गन्ना किसानों की सहुलियत के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है।ग्रुप का मुख्य उद्देश्य समिति क्षेत्र के सभी किसान भाइयों को गन्ना की खेती से संबंधित वैज्ञानिक विधि की जानकारी देना यथा ब्राउन मैन्यूरिंग, बुवाई की विधि ,ट्रेंच, रिंग पीट विधि, सहफसली, खरपतवार नियंत्रण उत्तम प्रजाति, उर्वरक एवं खाद देने की विधि ,निराई गुड़ाई ,मिट्टी चढ़ाना ,रोग कीट नियंत्रण आदि से किस प्रकार अपने फसलों का बचाव कर सकते हैं, को समय-समय पर समुचित जानकारी प्रदान करते रहना है। जिससे गन्ने की फसल में लगने वाले लागत को न्यूनतम करते हुए, उपज व लाभ को बढ़ातेे हुए कृषकों की आय को दोगुनी किया जा सके।गन्ना विकास परिषद लक्ष्मीगंज के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नरेन्द्र सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि व्हाटशप के माध्यम से विभाग से संबंधित जानकारी ,खेतीवाड़ी से संबंधित वीडियो एवं मीडिया को प्रेस विज्ञप्ति समय-समय पर अवगत कराना है।उन्होंने बताया कि गन्ने की खेती में हो रहे नवाचार को अपनाया जा सके। हम लोग यहां केवल गन्ने से संबंधित नवीनतम जानकारी को ही साझा करेंगे। लक्ष्मीगंज परिषद द्वारा बनाए गए इस ग्रुप में 206 कृषकों को सम्मिलित कर लिया गया है तथा इस ग्रुप का नाम कृषक क्लब सी०डी०सी० लक्ष्मीगंज है।उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त इस ग्रुप के माध्यम से सर्वे,सट्टा सुधार,ई०आर०पी० एस.एम.एस. पर्ची एवं समिति सदस्यता, समय-समय पर होने वाले गन्ना मूल्य भुगतान एवं विभागीय जानकारी उपलब्ध कराना भी है।
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…