News Addaa WhatsApp Group

रामकोला थाना क्षेत्र के छोटी गंडक नदी से बालू का अबैध खनन बदस्तूर जारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 15, 2020  |  5:27 AM

1,902 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला थाना क्षेत्र के छोटी गंडक नदी से बालू का अबैध खनन बदस्तूर जारी
  • रामकोला थाना क्षेत्र के छोटी गंडक नदी से बालू का अबैध खनन बदस्तूर जारी
  • एस डी एम अरविंद कुमार के तबादले से बालू माफियाओ का मनोबल बढ़ा, खनन जोरो पर।

राजेश कुमार चौहान/न्यूज अड्डा

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

रामकोला /कुशीनगर | जिले के कप्तानगंज व रामकोला थाना क्षेत्र से निकलने वाली छोटी गंडक नदी के विभिन्न घाटो पर बालू का अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से जारी है।छोटी गंडक के विभिन्न घाटो पर कारोबारियों द्वारा बिना डर भय के दिन -रात अबैध खनन कार्य को बखूबी अंजाम दे रहे है। जिसका सीधा असर किसानों के ऊपर पड़ रहा है । किसानों का खेती योग्य जमीन ऊसर होने के साथ-साथ नदी में विलीन होती जा रही है बालू का अबैध खनन पर प्रशासन की चुप्पी से माफियाओ का हौसला बुलन्दियों पर है, और बालू का अबैध खनन बदस्तूर जारी है।
छोटी गंडक नदी के घाट रामकोला थाना क्षेत्र के पगार मिश्रौली, मुरलीछपरा, हर्दीछपरा खोटही ग्राम सभा के धोवीया टोला, विश्वनाथपुर काशीछपरा आदि जगहो पर अवैध बालू खनन का खेल लगातार जारी है। प्रशासन के ढीले रवैये का नतीजा है कि घाटो के आस- पास के किसानों का कृषि योग्य उपजाऊ भूमि भी ऊसर हो जाने के कारण खेती नही हो पा रही है जो बचा है वह नदी में विलीन होता जा रहा है जिससे किसान भुखमरी के कगार पर आ गये है। पूर्व में एस डी एम रहे अरविंद कुमार अबैध बालू खनन माफियाओं पर नकेल कसने में कोई कोर कसर नही छोड़ रखे थे जिससे माफिया में खलबली मच गई थी। लेकिन निजाम बदलते ही बालू का अबैध खनन करने वाले माफियो का पौ बारह हो गया है और बालू का अबैध खनन जोरो पर जारी हो गया है।क्षेत्र में यह चर्चा जोरों पर है कि बालू का अबैध खनन पर रोक नवोदित एस डी एम साहब लगा पाते है या नही वैसे नवोदित एसडीएम के लिए अबैध बालू खनन पर रोक लगाना किसी चुनौती से कम नही है।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking