रामकोला/कुशीनगर । पंचायत चुनाव के नामांकन के प्रथम दिन शनिवार को रामकोला ब्लाक पर ग्राम प्रधान पद के लिए 358, बीडीसी पद के लिए 430 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 336 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।नामांकन के समय कोरोना के दहशत पर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की तादाद भारी पड़ा। प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी।लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की खूब धज्जियां भी उड़ायी। बैरिकेडिंग के बाद भी पुलिस को दिनभर मशक्कत करना पड़ा ।
शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए नामांकन के लिए रामकोला विकास खण्ड कार्यालय में सुबह से ही भारी भीड़ जमा हो गई। एडीओ पंचायत नीरज चतुर्वेदी ने शुक्रवार की शाम से ही नामांकन के काउंटर और बैरिकेडिंग करने की तैयारी पूरी करा ली थी। विकास खंड कार्यालय को जाने वाले रास्तों के लगभग 100 मी0 पूर्व ही बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही को पूर्ण रूप से रोक दिया गया था।कार्यालय के मेन गेट पर सेनेटाइजेशन की व्यवस्था की गई थी।कतारबद्ध प्रवेश कर रहे लोगों को सैनिटाइज करने के साथ ही थर्मल स्कैनिंग की जा रही थी। परिसर में कुल पंद्रह काउंटर लगाये गये थे। न्याय पंचायतों के लिए 9 तथा बीडीसी के लिए 6 अलग काउंटर की व्यवस्था की थी।प्रत्येक काउंटर पर लंबी कतार देखने को मिली। लोग विना भय किये एक दूसरे से सट हुए थे। किसी भी काउंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही हो रहा था। रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक के0पी0 सिंह अपने सहयोगियों व सिपाहियों के साथ हैंड अनाउंसर माइक से लगातार कोरोना गाइडलाइंस को पालन करने की अपील करते नजर आये। नामांकन के पहले दिन उप जिलाधिकारी, सीओ खड्डा, प्रवेक्षकीय अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया। आरो हरिशंकर पांडेय और एडीओ पंचायत नीरज चतुर्वेदी लागातार काउंटरो पर घूमकर आवश्यक निर्देश देते देखे गये। बहुत से लोगो में यह गलत फहमी हो गई थी कि रविवार के दिन लाकडाउन रहेगा तो चलो शनिवार को ही पर्चा भर दे। इसके चलते भारी भीड़ देखने को मिली। जनता इंटर कालेज से लेकर ब्लाक के मोड़ तक मुख्य मार्ग पर प्रत्याशियो व उनके समर्थको की मेले जैसा दृश्य नजर आयी और लगी रही।
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…