News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: पूर्व प्रमुख के इकलौते पुत्र के तेरहवी पर ग्रामवासियों ने दी श्रद्धांजलि

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 28, 2021  |  5:35 PM

1,181 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पूर्व प्रमुख के इकलौते पुत्र के तेरहवी पर ग्रामवासियों ने दी श्रद्धांजलि

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला क्षेत्र के पपउर गांव के छावनी टोला पर शुक्रवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेश्वर सिंह उर्फ पहुना बाबू के सुपुत्र अजितेश्वर सिंह के तेरहवीं पर ग्रामवासियों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस दौरान कोरोना के नियमों का पालन कर ग्रामीणों ने स्व0 अजितेश्वर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी ।
आपको बताते चलूँ कि गत 16 मई को कोरोना के चपेट में आने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख पहुना बाबू के इकलौते पुत्र अजितेश्वर सिंह की इलाज के दौरान लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया।मौत की खबर सुन क्षेत्र के लोग काफी दुखित हुए।इस घटना से पहुना बाबू की छावनी पपउर गांव के छावनी टोला के लोग काफी मर्माहत हुए। जानकारी के अनुसार स्व.अजितेश्वर सिंह का श्राद्ध कर्मकाण्ड उनके पैतृक गांव बिहार के पंश्चिम चम्पारन के बँड़गाव मे पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ तथा रामकोला क्षेत्र में भी पहुना बाबू के शुभचिंतकोंं ने शोक सभा आयोजित कर मृत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। राजू गोविंद राव, प्रधानपति राजेश यादव,पत्रकार मोहन राव,बीडीसी फतेह मोहम्मद , मंटू बाबा, मुन्ना राव , रामनारायण यादव , क्यामुद्दीन अंसारी, रामश्रय , रामक्यास, रामअधार यादव सहित पपउर गाँव तमाम ग्रामवासियो ने आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking