News Addaa WhatsApp Group

रामकोला:- बलेनो कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 31, 2021  |  5:35 PM

615 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला:- बलेनो कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

रामकोला (कुशीनगर):- रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलेनो और मोटरसाइकिल की आमने- सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी रामकोला में प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।

घटना थाना क्षेत्र के रामकोला-कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर केडिया पेट्रोल पम्प के समीप की है। रविवार को रामकोला नगर निवासी अमर गोंड पुत्र स्वर्गीय बिकाऊ गोंड उम्र लगभग 20 वर्ष बाइक में पेट्रोल भराकर पेट्रोल पम्प सेे लौट रहा था कि केडिया पेट्रोल पम्प के समीप ही पडरौना कोतवाली निवासी अतुल कुमार गुप्ता की बलेनो कार से आमने-सामने की टक्कर हो गयी।जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी रामकोला भिजवाया गया।

जहां प्राथमिकता उपचार के बाद डाक्टर ने  मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।अतुल गुप्ता अपनी बहन को लेने कप्तानगंज रेलवे स्टेशन जा रहे थे,उनके साथ में दो छोटे छोटे बच्चे भी थे।जो सुरक्षित बच गए।पुलिस ने कार और चालक को अपने साथ थाने ले गयी।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking