Reported By: Ram Bihari Rao
Published on: Sep 26, 2021 | 4:45 PM
529
लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला (कुशीनगर):- कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने रामकोला विधानसभा के धुआंटीकर शक्ति केंद्र के ग्राम सभा बैरिया नन्दा छपरा में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और भाजपा सरकार के साढ़ेे चार वर्ष पूर्ण होने पर डोर टू डोर पहुंच लोगोंं से सम्पर्क कर भाजपा सरकार के जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी के लिए पत्रक देेेकर बूथ विजय की शुरुआत की।
सांसद श्री दूबे ने लाभकारी योजनाओं के जरिये भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो को जनता में विस्तार से चर्चा की।सांसद श्री दुबे ने प्रेसवार्ता के दौरान जिले में कराये विकास कार्यों को गिनाया और कहा कि सरकार के कार्यों का लेखा-जोखा इस चिट्टी (पत्रक) में है,जिसे जनता को समर्पित किया जा रहा है।यह कार्यक्रम 26 सितम्बर से 1अक्तूबर तक चलेगा।
इसी क्रम में सांसद ने रामकोला नगर के व्यापारीगण व नागरिकों में पत्रक बांट कर सरकार की विभिन्न योजनाओं का विस्तृत प्रचार- प्रसार किया।इस दौरान राधेश्याम दीक्षित, मण्डल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मीगंज रामदेव कुशवाहा, विनोद भारती, भीखम प्रसाद, अजय गोविंद राव , फूलबदन कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन महेंद्र प्रसाद गोंड, आदित्य मिश्रा,सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय ,आशुतोष गोविंद राव ,शेषमणि गोंड ,विश्वजीत गोविंद राव,विजय तिवारी,दिनेश चंद,जितेंद्र सिंह, मंनोज सिंह , रविन्द्र प्रजापति, सजयं यादव, राकेश यादव,विकास प्रजापति,प्रेम तिवारी,संजू शाही ,विशालचंद ,निशांत शुक्ला, मनोहर गुप्ता,अखिलेश पाठक,जनार्दन प्रसाद, दिलीप कुशवाहा, प्रसिद्ध नाथ दुबे, प्रेम तिवारी, वशिष्ठ नंद कुशवाहा सहित काफी तादात में भाजपा के पदाधिकारी व शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Topics: रामकोला