रामकोला/कुशीनगर ।रामकोला नगर के कई वार्डो को कोविड-19 कंटेनमेन्ट एरिया को नगर पंचायत ने सील कर आवाजाही पर पाबंदी लगाई।इस कार्यवाही का निर्णय गत चार रोज पूर्व रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी छबिलाल शर्मा के मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत के बाद अधिशासी अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह ने ली।रास्ते को सील कर उसपर दो बैनर लगाये गये।एक पर लिखा था कि यह कोरोना कंटेनमेन्ट जोन है।इस क्षेत्र में प्रवेश करना वर्जित है।
अनाधिकृत प्रवेश करने पर दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।दो गज दूरी व मास्क है जरूरी।दूसरे बैनर पर लिखा था ठहरिये,कोविड -19 कंटेनमेन्ट एरिया,दो गज दूरी व मास्क है जरूरी।अधिशारी अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सतर्कता व जागरूकता बहुत जरूरी है।अवधेश कुमार,विक्की गोविन्द राव,सलहन्त सहित आदि नगर पंचायत कर्मी ने रास्ते को सील किया।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…