रामकोला/ कुशीनगर | मॉर्निंग वाक पर निकले रामकोला नगर के एक मकैनिक की एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।वही मोहल्ले की एक अन्य महिला भी घायल हो गयी।मौके पर पुलिस पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी।
प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला कस्बा के पुरानी बाजार निवासी संजय मद्धेशिया पुत्र काशीनाथ मद्धेशिया उम्र लगभग 45 वर्ष प्रतिदिन की भांति रविवार को भोर में टहलने निकले।सुबह 5 बजे के करीब लौटते वक्त रामकोला – कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सम्मे माता मंदिर के सामने कप्तानगंज की तरफ से आ रही अनियंत्रित पिक अप ने संजय को पीछे से ठोकर मार दी।घटनास्थल पर ही संजय की दर्दनाक मौत हो गयी।वाहन चालक मौके से फरार हो गया।लोगों ने जानकारी दी कि उसी समय कुछ महिलाएं भी टहल कर आ रही थी जो बाल-बाल बची।घटना की जानकारी होने पर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुँची और शव को कब्जे में लेकर अंतपरीक्षण हेतु भेज दी और आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।संजय भाईयों में सबसे बड़ा था।वह विगत कई वर्षों से अलग रहता था तथा पुरानी बाजार में गुमटी में बिजली उपकरण का मरम्मत कर परिवार का जीविका चलाता था।संजय के दो बच्चे एक बेटा व एक बेटी है।संजय की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।घर में मातम पसरा हुआ है।मोहल्ले के लोग शोकाकुल हैं।परिवार की रूदन से सभी की आँखे नम हो जा रही है। हृदय विदारक घटना की वजह से बाजार के लोग काफी दुःखी है।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…