रामकोला/ कुशीनगर | रामकोला ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पकड़ी बंतीर उर्फ सौनहा में कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे द्वारा रविवार को निगरानी समिति के अध्यक्ष बिन्दू देवी आशा बरवा महदेवा,अनिता देवी मेहदीगंज सहित अन्य ग्राम पंचायत के आशाओं को किट देकर सम्मानित किया गया तथा मौके पर मौजूद रैपिड रेस्पॉन्स टीम के द्वारा दर्जनों लोगो का कोरोना की जांच की गईं।सांसद ने रामकोला के सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 ए0पी0 गुप्ता से वैक्सिनेशन की जानकारी ली तथा वैक्सीन की अनुउपलब्धता होने पर तत्काल सूचना देने को कहा।सांसद ने सीएचसी का औचक निरीक्षण करने की बात भी कही।उन्होंने बताया कि इस संकट काल के दौरान चीनी मिल को दो गांव में मास्क व सेनिटाइजर का वितरण करना है,अगर ऐसा नहीं करते है तो मुझे अवगत कराइयेगा।सीएचसी प्रभारी श्री गुप्ता ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र के प्रत्येक निगरानी समिति को 25 ड्रग्स किट उपलब्ध कराया गया है।ताकि कोरोना का लक्षण दिखाई देने पर आशा तत्काल उन्हें दवा उपलब्ध करा दे।ये सभी किट जिला स्वास्थ्य समिति के तरफ से मुहैया कराया गया है।इस दौरान बीपीएम आलोक मिश्र, आरआरटी के डॉ शारिक आजाद खान,लैब टेक्नीशियन छेदी अंसारी,एएनएम बीना शर्मा, राजेश गौतम, विष्णुदयाल आदि उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…