राजेश कुमार चौहान/ न्यूज़ अड्डा
रामकोला/ कुशीनगर | स्थानीय नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला के फार्मासिस्ट की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने के कारण सरकारी हॉस्पिटल रामकोला सील कर दिया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामकोला स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात दिनेश ठाकुर के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने के कारण ,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ शेष कुमार विश्वकर्मा के द्वारा दिनांक 13/08/2020 से 15/08/2020 तक के लिए हॉस्पिटल सील कर दिया गया। इससे पहले सीएचसी रामकोला की वार्ड आया भी कोरोना पॉजिटिव निकली थी जिसके कारण पहले भी सीएचसी रामकोला दो दिन के लिए सील कर दिया गया था। आज दूसरी बार पुनः स्वास्थ्य कर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आते ही सीएचसी प्रभारी डॉ एस के विश्वकर्मा ने सील करा दिया ।इस दौरान बीपीएम आलोक मिश्रा, बीसीपीएम विनय सिंह, एच आई रफी अहमद, फार्मासिस्ट शिव प्रकाश चौधरी आदि उपस्थित रहे।
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…