राम बिहारी राव/न्यूज अड्डा
रामकोला/कुशीनगर | महाशिवरात्रि पर्व पर गुुुरूवार को क्षेत्र के सभी शिवालय हर हर महादेव के जयघोष एवं घंटा ध्वनि से गूंज उठे। देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने एवं दर्शन के लिए पूरी आस्था के साथ शिव भक्त बेेल पत्र ,भांग,धतूरे,पुष्प और जल से भरा पात्र हाथों में लिए मंदिरों के सामने भोर से ही कतारबद्ध खड़े थे।मंदिर परिसर में आराधना के लिए शिव भक्तों का दिनभर तांता लगा रहा।
नगर अंतर्गत लगड़ा बाबा के तपोभूमि छठ माई के पोखरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर अमवा, कुसम्हां रोड स्थित उर्दहा शिव मंदिर, धर्मसमधा मंदिर,उर्दहा कपरबथवा बाबा शिव मंदिर, पपउर,मांडेयराय,कुसम्हां ,बनहवा एवं प्राचीन शिव मंदिर मोरवन घुरहुछपरा,सनातन विश्व दर्शन मंदिर रामकोला के परिसर स्थित शिव मंंदिर समेत क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित सभी शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ लगी रही तथा एक दिन पूर्व से ही भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा।इस अवसर पर कई शिवमंदिरों में अखण्ड कीर्तन के विसर्जन पर भण्डारे का आयोजन कर शिव भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया गया।इस अवसर पर मंदिर परिसर में पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रही।
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…