कसया, कुशीनगर | अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी के दो अलग-अलग प्रांतों तमिलनाडु के रोटरी क्लब ऊटी सेंट्रल, डिस्ट्रिक्ट – 3202 एवं उत्तर प्रदेश के रोटरी क्लब कुशीनगर, डिस्ट्रिक्ट 3120 ने ‘ इंटर डिस्ट्रिक्ट-इंटर क्लब मीटिंग ‘का आयोजन मूडीज कैफ़े, ऊटी (तमिलनाडु) में किया।
इस बैठक का उद्देश्य रोटरी सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल एवं सामाजिक कार्यों में नए विचार, योजनाओं एवं उपलब्धि के विषय में चर्चा करना था। रोटरी क्लब ऊटी सेंट्रल के अध्यक्ष शरीफ़ मोहम्मद नज़ीर एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के सचिव वाहिद अली ने सभी सदस्यों का आपस में परिचय कराया तथा रोटरी फ्लैग का आदान- प्रदान किया। दोनों क्लबों ने अपने रोटरी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऊटी सेंट्रल के अध्यक्ष शरीफ़ मोहम्मद नज़ीर, सचिव गोवारी बाबू, असिस्टेंट गवर्नर मुरलीधर राव, पूर्व अध्यक्ष बबलू, पूर्व अध्यक्ष ज्योति मेहता, अखिलेश एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के सचिव वाहिद अली, सह सचिव अरुण कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…