News Addaa WhatsApp Group

लक्ष्मीगंज पुलिस चौकी का मामला, 9 ज्ञात के साथ 15 अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत, चार गिरफ्तार!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 16, 2021  |  9:26 PM

1,576 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लक्ष्मीगंज पुलिस चौकी का मामला, 9 ज्ञात के साथ 15 अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत, चार गिरफ्तार!

रामविहारी राव/न्यूज अड्डा

रामकोला/कुशीनगर | गत शनिवार को लक्ष्मीगंज बाजार स्थित पुलिस चौकी से एक युवक को छुड़ाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने नौ ज्ञात और पंद्रह अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत की है।जिसमें से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

आज की हॉट खबर- रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग...

 रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार के चौकी प्रभारी रामनारायण दूवे शनिवार शाम को लाकडाउन के दौरान मास्क चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान बाजार में घुम रहे विनोद विश्वकर्मा को पुलिस चौकी ले आयी और पूछताछ करने लगी,के दौरान बाजार से चौकी पहुँचे लोगों ने उसे चौकी से छुड़ा ले गये।इस दौरान मारपीट और पत्थरबाजी होने की भी जानकारी मिली है।जिसमें कई पुलिस कर्मियों को चोटें आयी है।रामकोला पुलिस ने चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर आर0एन0 दुबे की तहरीर पर नौ ज्ञात और पंद्रह अज्ञात के विरुद्ध धारा 147 ,148, 333, 353 ,504 ,506,341,427,7 सीएल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज की है।पुलिस ने रविवार को भोर में छापेमारी कर दो ज्ञात सिकंदर रावत उम्र 23 वर्ष,प्रदीप मौर्य पुत्र रामजीत मौर्य उम्र 26 वर्ष तथा दो अज्ञात दिलीप मौर्या पुत्र श्री राम जीत मौर्य उम्र 22वर्ष,रियाज उर्फ राजू पुत्र असगर उम्र 25 वर्ष को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दी।रविवार को बाजार शांत रहा और लोगों की आवाजाही नही के बराबर रही।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking