वेद प्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
विश्व पर्यावरण दिवस व मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विधायक ने किया पौधारोपण
वृक्ष मानव जीवन के महत्वपूर्ण अंग है-पवन केडिया
हाटा कुशीनगर:- विश्व पर्यावरण दिवस एवं मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्य नाथ के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर वार्ड नंबर 10 अम्बेडकर नगर में नवनिर्मित नगरपालिका स्कूल के बगल में विधायक पवन केडिया पूरब-पीपल पौध,पश्चिम-बरगद,उत्तर-बेल,दक्षिण आवंला व आग्नेय कोण-अशोक का पौध रोपण किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के मुख्य आधार हैं पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देने के साथ ही साथ कार्बन डाइऑक्साइड का शोषण कर वातावरण को शुद्ध बनाते हैं, जिससे हम स्वच्छ पर्यावरण में रह सकें इसके साथ ही साथ वनों के रहने से ही मानसून भी बना रहता है उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम सब को प्रतिवर्ष कम से कम पांच वृक्ष अवश्य ही लगाने चाहिए जिससे कि हमारी आने वाले पीढ़ी को इसका लाभ मिल सके क्योंकि बिना वन के हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते तथा वन विभाग के लोगो से कहा कि पौधारोपण के साथ- साथ इसकी सुरक्षा भी आवश्यक है। इस अवसर पर नपाअध्यक्ष मोहनवर्मा, हाटा रेंजर राजेश कुशवाहा, वन दरोगा इन्द्रजीत पटेल,महेंद्र यादव, वन रक्षक अब्दुल आलम, हरिन्द्र राव, रजनीश बर्नवाल, कल्पनाथ मौर्य, रामप्रीत सिंह जवाहर, दहारी अरुण पांडेय आदि उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…