News Addaa WhatsApp Group

शराब पर स्पेशल कोरोना फीस से दिल्ली सरकार ने की 110 करोड़ से भी अधिक की कमाई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 23, 2020  |  3:22 PM

1,345 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शराब पर स्पेशल कोरोना फीस से दिल्ली सरकार ने की 110 करोड़ से भी अधिक की कमाई

राजधानी दिल्ली में शराब पर स्पेशल कोरोना फीस लगाने के महज 15 दिनों में दिल्ली सरकार को सेस से 110 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हुई है और आने वाले दिनों में और ज्यादा दुकानें खुलने के साथ और अधिक कमाई होने की उम्मीद है।

दिल्ली आबकारी विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 12 मई तक कमाई लगभग 55 करोड़ रुपये थी, 15 मई तक स्पेशल कोरोना फीस कलेक्शन 70 करोड़ रुपये हो गया, 21 मई तक यह बढ़कर लगभग 110 करोड़ रुपये हो गया।
दिल्ली सरकार के लिए शराब से राजस्व संग्रह आय का एक प्रमुख स्रोत है और शनिवार से और अधिक शराब की दुकानों के खुलने के साथ कमाई और बढ़ने की संभावना है। जहां लॉकडाउन 3.0 में 100 के करीब शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई थी, वहीं, अब शहर भर में लगभग 200 दुकानें खुल रही हैं, जिनमें स्टैंडअलोन दुकानें और बाजार में मौजूद दुकानें शामिल हैं।
दिल्ली में ऑड-ईवन के साथ शराब की 66 निजी दुकानों को खोलने की इजाजत

आबकारी विभाग ने शनिवार से 66 निजी शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 850 से अधिक शराब की दुकानें हैं, जिनमें से लगभग 150 मॉल और हवाईअड्डे पर स्थित हैं, जिन्हें खोलने की अनुमति नहीं होगी।

सरकार ने पांच मई से शराब पर एक स्पेशल कोरोना फीस लगाया, जो एमआरपी का 70 प्रतिशत है। इसके अलावा, इन दुकानों पर भीड़ से बचने के लिए, एक ई-कूपन प्रणाली शुरू की गई है जो लोगों को किसी विशेष शराब की दुकान पर एक निश्चित तिथि और समय पर जाने की अनुमति देती है।
आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ‘ई-टोकन’ सिस्टम लागू होने के बाद शराब की बिक्री बढ़ी है। सरकार की राजस्व कमाई कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई थी।

संबंधित खबरें
Sanchar Sathi App क्या है? जानिए इसके फायदे और नुकसान | पूरी जानकारी
Sanchar Sathi App क्या है? जानिए इसके फायदे और नुकसान | पूरी जानकारी

भारत सरकार ने डिजिटल सुरक्षा और मोबाइल यूजर्स के हित में कई कदम उठाए…

दुबई से शव पहुंचा गांव,घर में मचा कोहराम
दुबई से शव पहुंचा गांव,घर में मचा कोहराम

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।स्थानीय थाना क्षेत्र के भलुहा निवासी एक व्यक्ति की विदेश से शव आते…

कर्नाटक में सड़क दुघर्टना में कुशीनगर के युवक चली गई जान
कर्नाटक में सड़क दुघर्टना में कुशीनगर के युवक चली गई जान

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। कर्नाटक के बीजापुर जिले में गत मंगलवार 31 दिसम्बर की आधी रात को…

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं — पी.एन पाठक, विधायक कुशीनगर कसया। बांग्लादेश…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking