कसया/कुशीनगर । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में शिक्षक अविनाश शुक्ल, जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग, जनपद कुशीनगर ने जन्मदिन के अवसर पर कुशीनगर के समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय भरटोली, पकवाईनार में शिक्षक मित्रों व बच्चों के साथ पौधरोपण किया एवं नयी दिशा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकार से जुड़कर किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संस्थान को आर्थिक सहयोग भेंट किया। पौधरोपण करते श्री शुक्ल ने कहा कि यह अत्यन्त ही पुनीत कार्य है और धर्म ग्रंथों में भी इसका उल्लेख मिलता है।
उन्होंने उपस्थित सभी से अधिकाधिक पौधे लगाने व बचाने की बात कही।इस अवसर पर बच्चों के साथ साथ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल, नागेंद्र तिवारी, राजीव नयन द्विवेदी, हरीन्द्र चौरसिया, रत्नेश त्रिपाठी, अजय सिंह, दिलीप सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, नरेंद्र प्रताप सिंह, कांति देवी, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…