वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज़ अड्डा
हाटा/कुशीनगर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के आज दो कर्मचारी के कोविड टेस्ट में धनात्मक आने पर स्वास्थ्य केंद्र को 24 घण्टे के लिये सील कर दिया गया। अब पुनः आगामी 16 सितंबर दिन बुधवार को खुलेगा।
बताते चले कि आज कोविड टेस्ट के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत आरबीएसके की महिला चिकित्सक डॉ अनिता व कोरोना टेस्ट कार्य में ड्यूटी करने वाले कोरोना योद्धा एलटी विजयकृष्ण द्विवेदी एंटीजेन टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये। उसके बाद उन्हें होम क्वारंटाइन के लिये घर भेज दिया गया। तथा पूरे अस्पताल को सेनेटाइज कराकर 24 घण्टे के लिये सील कर दिया गया। अब अस्पताल पुनः 16 सितंबर को खुलेगा। इस दौरान डॉ प्रशांत मल्ल,सत्यप्रकाश रावत,राहुल श्रीवास्तव, तेजप्रताप सिंह,आशुतोष मिश्र,राजीव राय,राजकुमार चौधरी,लालसाहब सिंह,सतीश सिंह,देवेन्द्र सिंह,विवेकानंद मिश्र,अनिल सिंह,मुनीब,संतोष आदि मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…