News Addaa WhatsApp Group

हाटा: अबैध पटाखे के कारोबारी पर चला प्रशासन का डंडा!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 7, 2020  |  6:32 PM

1,134 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: अबैध पटाखे के कारोबारी पर चला प्रशासन का डंडा!
  • अबैध पटाखे के कारोबारी पर चला प्रशासन का डंडा
  • एक लाख से ऊपर के कीमत के पटाखे का जखीरा बरामद

हाटा‌/कुशीनगर | कप्तानगंज मे अवैध पटाखों के ब्लास्ट होने पर कई लोगों के मौत से हुई दूर्घटना के बाद प्रशासन अब गंभीर हो गया है और अबैध कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
शनिवार को उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक ने बताया कि कस्बा चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिह को नगर के बाघनाथ चौराहे पर स्थित एक व्यापारी के गोदाम में अबैध पटाखों का जखीरा होने की जानकारी पाने पर पुलिस बल के साथ छापा मारकर एक लाख रुपए से अधिक के अबैध पटाखों का जखीरा बरामद किया।इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर भी जांच की गई लेकिन सफलता नहीं मिली।कारोबारी रामकृपाल वार्ड नंबर दस को माल सहित कोतवाली में लाया गया।पुलिस विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक ने बताया कि यह अभियान बारह नवम्बर तक सघन रूप से चलेगा।इस दौरान एस आई विनोद कुमार सिंह, कांस्टेबल बिजेंद्र यादव, रितिक वर्मा, सुनील यादव, लेखपाल रामेंद्र तिवारी सहित अन्य शामिल रहे।

आज की हॉट खबर- गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025...

संबंधित खबरें
त्रिवेणी चीनी मिल में 86 दिन से निर्बाध गति से पेराई जारी
त्रिवेणी चीनी मिल में 86 दिन से निर्बाध गति से पेराई जारी

अब तक 82 दिन का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजकर उतकृष्ट…

पी डी सिटी मॉल पडरौना की बड़ी लापरवाही उजागर, लिफ्ट में 35 मिनट तक फंसे रहे अधिवक्ता व एन आर आई परिवार
पी डी सिटी मॉल पडरौना की बड़ी लापरवाही उजागर, लिफ्ट में 35 मिनट तक फंसे रहे अधिवक्ता व एन आर आई परिवार

पडरौना (कुशीनगर) जनपद मुख्यालय स्थित PD सिटी मॉल में मंगलवार को गंभीर लापरवाही का…

बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान

सलेमगढ़,कुशीनगर। सेवरही विकासखंड के ग्राम सभा सलेमगढ़ बाजार में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी…

त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान
त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान के नेतृत्व…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking