शादी से इंकार होने पर प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर
खुद को चाकू से घोंपकर किया घायल, हुई मौत
मृत प्रेमिका का शव लेकर प्रेमी पहुंचा उसके गाँव,मची अफरा तफरी
पुलिस की सुझबुझ व तत्परता से टली बड़ी घटना
कप्तानगंज कुशीनगर:- कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी मदहरा निवासी एक 20 वर्षीय युवती ने शादी से इंकार हो जाने पर अपने प्रेमी के घर पहुंचकर खुद को चाकू से घोंपकर घायल कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
बतादें कि उक्त गांव निवासी दीनानाथ सिंह की 20 वर्षीय पुत्री अनुराधा सिंह की समोगर बौलिया थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया निवासी महेन्द्र सिंह के पुत्र विवेक सिंह उम्र लगभग 22 वर्ष से वर्षो से प्रेम- प्रसंग चल रहा था। लड़की के पिता को जानकारी होने पर शादी के लिए एक हफ्ते पूर्व लड़के घर गये थे जहां लड़के के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद दिन बुधवार को युवती ने युवक के घर पहुंचकर शादी से इंकार करने का कारण पुछने लगी तथा लड़की के लाख कोशिशों के बावजूद भी जब परिजन नही माने तो युवती ने प्रेमी के घर ही अपने को चाकू घोंपकर घायल कर लिया, जिससे कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई ! इस घटना को देख प्रेमी विवेक मृत प्रेमिका को एक टैम्पू से लेकर उसके घर शाम लगभग 5 बजे पकड़ी मदरहां पहुंचा जहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। परिजनों ने तत्काल 112 व कप्तानगंज पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से पहुंचकर प्रेमी विवेक को कस्टडी में लेकर थाने भेज दिया तथा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष कप्तानगंज संजय कुमार मिश्र ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का था। शादी के लिए खुद युवती प्रेमी के घर गयी थी जहां बात न बनने के कारण वह आत्महत्या कर ली। चूंकि घटना रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र का है वहां के पुलिस से सम्पर्क किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने व परिजनों के तहरीर के आधार पर अगली कार्यवाही की जायेगी।
पुलिस की तत्परता व सक्रियता से नहीं हुई कोई बड़ी घटना
प्रेमिका द्वारा आत्महत्या करने के बाद प्रेमी जिस तरह प्रेमिका को मृत अवस्था में उसके गांव पकड़ी मदरहां लेकर आया गांव के लोग उग्र दिखाई दे रहे थे। हालांकि थानाध्यक्ष कप्तानगंज संजय कुमार मिश्र ने तत्परता दिखाते हुए हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गये और सबसे पहले प्रेमी को कस्टडी में लेकर थाने भेजवा दिये नही तों ग्रामीणों का गुस्सा प्रेमी के मौत का कारण बन सकता था। थानाध्यक्ष की तत्परता ने एक बार फिर माॅब लिचिंग की घटना होने से बचा लिया। पुलिस द्वारा इस सराहनीय कार्य की चहुंओर चर्चा की जा रही है।
मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…
इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…
कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आज की…
रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…